Reliance AGM: गणेश चतुर्थी पर 19 सिंतबर को जियो लॉन्च करेगा एयर फाइबर, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार कंपनी की 46वी एजीएम में कहा कि जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर यानी 19 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2023 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Jio AirFiber के साथ अपने लक्षित पहुंच को 100 मिलियन तक बढ़ाने का ऐलान किया है। जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा।

Jio AirFibre

एयर फाइबर मार्केट में एयरटेल के फाइबर को कड़ी टक्कर दे सकता है। केश अंबानी ने कहा कि "1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। अभी भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी।

उन्होंने कहा कि, इसके जरिए हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। जियो एयर फाइब के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा।

जियो के इस ऐलान पर एक्सपर्ट का कहना है कि, देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी जियो उपभोक्ता बाजार के लिए मौजूदा विकल्पों से 20% तक की छूट पर अपनी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइस की पेशकश पर Jio AirFiber लॉन्च कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+