खुशखबरी! जियो ने iPhone 12 और बाद की सीरीज पर शुरू की 5G सेवा, आज से मिलेगा अनलिमिटेड डाटा का लाभ
Apple यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। जियो ने iPhone 12 और बाद की सीरीज के यूजर्स के लिए 5जी की सेवाएं आज से शुरू कर दी है। यूजर्स इसका लाभ फोन की सेटिंग्स में अपडेट करके उठा सकेंगे।

iPhone 12 और इसके बाद की सीरीज के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Reliance Jio ने इन सभी के लिए 5जी की सेवाएं शुरू कर दी है। इसकी जानकारी टेलीकॉम कंपनी की तरफ से गुरुवार को खुद दी गई। टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि यूजर्स 5जी की असीमित डाटा का प्रयोग आज से कर सकेंगे। हालांकि, जियो ने यह भी कहा कि उपयोगकर्ताओं को 5जी सेवा के लिए नवीनतम आईफोन आईओएस और कैरियर सेटिंग्स में अपडेट करने की आवश्यकता है। इसके लिए कंपनी ने कहा कि असीमित 5G उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं के नंबरों पर Jio वेलकम ऑफर भी भेज दिया गया है।
iphone के ये यूजर्स आज से कर सकेंगे 5जी सर्विस का इस्तेमाल
जियो की तरफ से दी गई जानकारी की मानें तो आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13, प्रो मैक्स, आईफोन एसई 2022, आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस के यूजर्स, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max आज से Jio की 5 सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं
नवंबर के पहले सप्ताह से सर्विस रोल आउट करने में जुटा था Apple
iphone यूजर्स को 5जी सर्विस की सुविधा प्रदान की जा सके, इसके लिए नवंबर के पहले सप्ताह में ही Apple ने अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया था। वहीं, Apple ने 11 नवंबर को पुष्टि की कि उसने iOS 16 बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि यूजर्स को डिवाइस सॉफ्टवेयर को आईओएस 16.2 या उसके बाद के संस्करण में अपडेट करना चाहिए, फिर 'सेटिंग' से 5जी को चालू करना चाहिए। इसके बाद सबसे आखिरी में 5जी स्टैंडअलोन को चालू करना चाहिए।
Apple ने हाल ही में अपडेट किया है iOS 16.2
Apple ने हाल ही में iOS 16.2 अपडेट जारी किया है। इसकी मदद से भारत में iPhone यूजर्स Jio और Bharti Airtel की 5G सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आपको बता दें कि 5जी की सेवाएं पिछले महीने Airtel और Reliance Jio पर लॉन्च की गई थीं, हालांकि, भारत में कई उपयोगकर्ता iPhone सहित अपने संगत स्मार्टफ़ोन पर 5G का उपयोग नहीं कर सके।
ये भी पढ़ें- Online Acid Sell : महिला आयोग सख्त, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर तेजाब बिक्री पर जताई चिंता
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications