क्या PF से पैसों की निकासी के लिए जरूरी है ई-नॉमिनेशन? जानें हर सवाल का जवाब

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की संगठन की ओर से सभी सदस्यों को ई-नॉमिनेशन भरने के लिए कहा रहा है। ईपीएफओ का कोई भी सदस्य आसानी से ऑनलाइन UAN पोर्टल पर जाकर ई-नॉमिनेशन फाइल कर सकता है। इसके लिए नियोक्ता से किसी प्रमाणपत्र की भी जरूरत नहीं होती है।

इसके बाद सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि, क्या सभी सदस्यों को ई-नॉमिनेशन भरना चाहिए। अगर कोई सदस्य ई नॉमिनेशन नहीं करता है तो उसे किन लाभों से वंचित कर दिया जाएगा। ऐसे ही सवालों के जवाब हम आपको देने वाले हैं।

pf-e-nomination

सवाल- क्या अग्रिम दावे दाखिल करने या आंशिक निकासी के लिए ईपीएफ ई-नामांकन अनिवार्य है?
उत्तर- नहीं, अग्रिम दावे दाखिल करने के लिए ई-नामांकन अनिवार्य नहीं है। यही नहीं, आपके ईपीएफ खाते के लिए ई-नामांकन दाखिल करने की कोई अंतिम तिथि नहीं है।

ईपीएफ ई-नॉमिनेशन क्या है?
ई-नामांकन कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाताधारकों की असामयिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को लाभ हस्तांतरित करने में मदद करता है। यह नामांकित व्यक्तियों को खाताधारक के ईपीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (ईडीएलआई) फंड तक ऑनलाइन पहुंचने में सक्षम बनाता है।

ईपीएफ सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने नामांकित व्यक्ति को एड करें। जिन्हें पीएफ राशि और पेंशन दोनों मिलेगी। नामांकन उसके परिवार के एक या अधिक सदस्यों के लिए निर्दिष्ट हिस्सेदारी के प्रतिशत के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है।

ईपीएफ नॉमिनी को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें या बदलें?
चरण 1: कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ वेबसाइट >सेवाएं> फॉर एंप्लॉई > "सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवाएं" पर क्लिक करें।
चरण 2: यूएएन और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
चरण 3: मैनेज टैब के तहत 'ई-नामांकन' चुनें।
चरण 4: मांगी गई जानकारी को भरें और सेव करें।
चरण 5: पारिवारिक घोषणा को अद्यतन करने के लिए हाँ पर क्लिक करें।
चरण 6: एक से अधिक नामांकित व्यक्तियों को जोड़ने के लिए पारिवारिक विवरण पर क्लिक करें।
चरण 7: शेयर की कुल राशि घोषित करने के लिए नामांकन विवरण पर क्लिक करें। ईपीएफ नामांकन सेव पर क्लिक करें।
चरण 8: ई-साइन के लिए ओटीपी जनरेट करें और सबमिट करने के लिए क्लिक करें।

कितनी बार कर सकते हैं ई नामांकन?
सदस्य कितनी भी बार ई-नामांकन के माध्यम से अपना नामांकन जमा कर सकते हैं। हालाँकि, केवल सबसे हालिया नामांकन ही वैध माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+