रेल चलने का इंतजार कर रहे लोगों को झटका, 17 मई तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेनें, इन्हें मिली छूट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन जारी रहेगा। गृह मंत्रालय ने 17 मई तक रेल, विमान सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई है।

 IRCTC UPDATE: Cancellation of all passenger train services extended till May17, Corona Lockdown extended

गृह मंत्रालय गाइडलाइंस जारी किए जाने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों के परिचालन को लेकर जानकारी दी गई। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से 17 मई तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। 24 मार्च से ही यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगी है, जिसके लॉकडाउन 1 के खच्म होने के बाद 14 अप्रैल को बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया, लेकिन लॉकडाउन 2 खत्म होने से पहले एक बार फिर से ट्रेनों की आवाजाही पर लगी रोक को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।

हालांकि इस दौरान मालगाड़ी, पार्सल ट्रेनें और प्रवासी मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए चलाई जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को इस प्रतिबंद्ध से बाहर रखा गया है। रेल मंत्रलाय ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 मई तक सभी यात्री ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। प्रवासी मजदूरों, यात्रियों, तीर्थ यात्रियों , पर्यटकों, छात्रों और दूसरे जगह फंसे लोगों को लाने-ले जाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+