IRCTC : यात्रीगण कृपया ध्यान दें-मात्र 9450 रुपये में करें इन धार्मिक स्थलों की सैर, देखें List
नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लि. कंपनी ने यात्रियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसके जरिए आप मात्र 9450 रुपए में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सैर कर सकते हैं। ये पैकेज 10 दिन और 9 रातों का है, इसके लिए आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

'पुरी गंगासागर यात्रा' पैकेज
इस खास पैकेज का नाम है 'पुरी गंगासागर यात्रा', जिसके जरिए आप इन जगहों की कर सकते हैं सैर।
- बैद्यनाथ धाम (झारखंड)
- गया (बिहार)
- जगन्नाथपुरी ( ओडिशा)
- कोणार्क (पुरी)

क्या है पैकेज में?
- इस खास पैकेज के जरिए आप को स्लीपर और 3 एसी का टिकट मिलेगा।
- इस पैकेज में आपको तीन टाइम मील यानी कि ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर दिया जाएगा।
- इस पैकेज की यात्रा जालंधर सिटी से सुबह 5 बजे शुरू होगी और ये यात्रा लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल,पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट, कानपुर, इटावा, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी और वाराणसी से होकर गुजरेगी।
- प्रतिव्यक्ति 3AC में वयस्क का किराया 15,750 रु है तो वहीं स्लीपर क्लास के लिए किराया 9,450 रु है।

जानिए कैसे करें टिकट बुक?
- आप टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें या फिर मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
- आईआरसीटीसी अकाउंट के टूरिज्म पैकैट पर क्लिक करें, इससे आपको वहां पैकेज की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से मिल जाएगी।
- टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट बैकिंग का इस्तेमाल करें।
- टिकट बुक करने के लिए पेटीएम वॉलेट या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 15 दिन के अंतराल पर टिकट कैंसिल करने पर 250 रुपये प्रति व्यक्ति का कॉस्ट डिडक्शन होगा।
- 8-14 दिन के अंतराल पर टिकट कैंसिल करने पर 25 प्रतिशत 4 - 7 दिनों पर 50 प्रतिशत और इससे कम पर एक भी पैसे का कॉस्ट डिडक्शन नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications