पहले मालामाल अब किया कंगाल, IRCTC ने दिया जोरदार झटका, एक झटके में डूबे 30000 करोड़,जानिए क्या है वजह
पहले मालामाल अब किया कंगाल, IRCTC ने दिया जोरदार झटका, एक झटके में डूबे 30000 करोड़,जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। शेयर मार्केट में आईआरसीटीसी ( IRCTC) के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दो सालों में इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल बनाया तो वहीं पिछले दो दिनों से इस शेयर में भारी गिरावट जारी है। आईआरसीटीसी के शेयर पिछले दो दिनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। दो दिनों में इसके शेयर में भारी गिरावट आ चुकी है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर आईआरसीटीसी के शेयर 19 फीसदी तक गिर गए, वहीं कारोबार के दौरान 18.49 फीसदी गिरकर इसकी कीमत 4371.25 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गई।

दो दिन में 30000 करोड़ का नुकसान
आईआरसीटीसी के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। शेयर बाजार में इसकी कीमत देखें तो मंगलवार को इसके शेयर में 15 फीसदी की गिरावट आई तो बुधवार को शयर के भाव 18 फीसदी तक गिर गए। आईआरसीटीसी के शेयरों में आई इस गिरावट के कारण पिछले दो दिनों में निवेशकों को 30000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दो दिनों में IRCTC के शेयरों में 2000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सोवार को इस शेयर के दाम 6393 रुपए थे तो वहीं बुधवार को ये 4371.25 रुपए पर पहुंच गए।

क्यों गिरे आईआरसीटीसी के शेयर के दाम
आईआरसीटीसी के शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह RITES की रेलवे रेग्युलेटर नियुक्ति की रिपोर्ट है। हाल ही में RITES ने रेलवे रेग्युलेटर की नियुक्ति की रिपोर्ट दी, जिसमें प्राइवेट ट्रेनों के लिए रेग्युलेटर की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट में पैसेंजर ट्रेनों को भी रेग्युलेटर के दायरे में लाने की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट के बाद आईआरसीटीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Recommended Video

पहले किया मालामाल
आपको बता दें कि IRCTC के शेयर ने पहले लोगों को खूब मालामाल बनाया। 14 अक्टूबर 2019 में इसकी लिस्टिंग हुई थी। तब इसका इश्यू प्राइस 320 रुपए था। इस प्राइस के मुकाबले IRCTC का शेयर निवेशकों को 1800 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी में सरकार की हिस्सेदारी 67.40 फीसदी की है। वहीं 7.81 फीसदी विदेशी निवेशकों के पास है, जबकि घरेलू निवेशकों के पास 8.48 फीसदी और 16.32 फीसदी पब्लिक की हिस्सेदारी है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications