पटरी पर लौटी ट्रेनें तो IRCTC के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी

ट्रेन खुलते ही IRCTC के शेयरों में आया उछाल,दूसरे दिन भी दिखी तेजी

लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे की स्पेशल ट्रेनें आज से कुछ रूटों पर दौड़ेगी। ट्रेनों के पटरी पर दौड़ने के साथ ही IRCTC की शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कल जैसे ही ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुरू हुई आईआरसीटीसी की शेयरों में तेजी आ गई। ये तेजी दूसरे दिन बी जारी रहगी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन IRCTC के शेयरों में तेजी दिखी। 12 मई से कुछ चुनिंदा रुटों पर ट्रेनें पटरी पर दौड़ीं तो आईआरसीटीसी के शेयर लगातार दूसरे दिन भी सरपट भागना जारी रखा।

 IRCTC share price locked at upper circuit for 2nd day after railway bookings start

मंगलवार को भी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,368.70 रुपए पर पहुंच गए। इसके बाद अपर सर्किट लग गया। आपको बता दें कि IRCTC के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 46 प्रतिशत की तेजी आई है। सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर IRCTC के शेयर 65 रुपए चढ़कर 1367.95 पर पहुंच गए । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म को-ऑरपोरेशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी आई।

इससे पहले सोमवार को आईआरसीटीसी के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,302.85 रुपए पर पहुंच गए। दूसरी ओर एनएसई में IRCTC के शेयर पांच प्रतिशत बढ़कर 1,303.55 रुपए पर पहुंच गए। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर 2019 को IRCTC का आईपीओ 320 रुपए में जारी किया था। आज इसकी वैल्यू देखें तो यह निवेशकों को 7 महीने में ही 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुकी है।

आपको बता दें कि 24 मार्च से ही ट्रेनों का पिरचालन ठप है। लॉकडाउन के 50 दिनों के बाद 11 मई को ट्रेन टिकटों ही बुकिंग शुरू हुई और आज से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने आज 8 ट्रेनें अलग-अलग शहरों के लिए रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+