रॉकेट के रफ्तार से बढ़ा IRCTC के शेयर भाव, निवेशकों की बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली, 7 सितंबर । IRCTC Share price. लॉकडाउन और कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद भारतीय रेलवे अपनी पटरी पर लौटने लगी है। भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के मौद्रिकरण का ऐलान कया, जिसका असर IRCTC के शेयरों के दाम पर दिखने लगा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी IRCTC के शेयर के दाम में तेजी आई। जिसका फायदा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प (IRCTC) के निवेशकों को मिला। निवेशकों को बंपर मुनाफा मिला।

रिकॉर्ड स्तर पर IRCTC के शेयर
सोमवार के बाद मंगलवाार को भी आईआरसीटीसी के शेयर में तेजी आई। मंगलवार को इसके शेयर 6 फीसदी तक उछल गए। शुक्रवार को IRCTC के शेयर के दाम जहां 2869.40 रुपए था तो वहीं मंगलवार को इसकी कीमत 300 रुपए उछलकर 3200 रुपए पर पहुंच गया। सिर्फ दो दिनों में ही निवेशकों को 300 रुपए का मुनाफा प्रति शेयर पर हो गया। वहीं आईआरसीटी का मार्केट कैपिटल 50000 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।
निवेशकों की चांदी
आईआरसीटीसी के शेयरों में आए इस उछाल का असर निवेशकों के कमाए पर पड़ा। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में IRCTC के शेयरों में और तेजी आएगी। एक्सपर्ट का अनुमान हैं कि अगले डेढ़ से दो साल केो भीतर IRCTC के शेयरों के दाम 5000 रुपए के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो 14 अक्टूबर 2019 को जब इसकी लिस्टिंग हुई थी उसी समय से आईआरसीटीसी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है।आईआरसीटीसी की लिस्टिंग बीएसई( BSE) में 646 रुपए, एनएसई(NSE) में 626 रुपए पर हुई। ये अब तक निवेशकों को 2 सालों में 96 प्रतिशत का मुनाफा दे चुकी है।आपको बता दें कि सोमवार को आईआरसीटीसी को बीएसई के 100 सबसे वैल्यू कंपनियों में शामिल कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications