Attention Please: IRCTC लेकर आया 'गंगा रामायण यात्रा' पैकेज, मात्र इतने रु में करें काशी की दिव्यता का दर्शन
नई दिल्ली, 19 जुलाई। पूरा देश इस वक्त स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर अमृत-महोत्सव बना रहा है। अमृत-महोत्सव के तहत आईआरसीटीसी ने बहुत सारे ऑफर लोगों के लिए निकाले हैं। जिनमें से एक है काशी धाम की यात्रा। दरअसल इंडियन रेलवे ने मोक्षनगरी काशी की दिव्यता का अनुभव कराने के लिए अपना 'GANGA RAMAYAN YATRA' पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन भी शामिल हैं।

'वाराणसी में दिव्यता का अनुभव करने के लिए यात्रा करें'
इसकी जानकारी IRCTC ने ट्वीट के जरिए दी है। उसने मंगलवार को ट्वीट किया है कि 'आईआरसीटीसी के साथ पवित्र शहर वाराणसी में दिव्यता का अनुभव करने के लिए यात्रा करें, जिसमें प्रयागराज, अयोध्या और अन्य शहरों को कवर किया गया है, 6 दिन और 5 रात के पैकेज पाएं मात्र ₹27950/ में।
IRCTC का स्पेशल ऑफर
अधिक जानकारी के लिए:http://bit.ly/2I6Oy1R पर डायल करें।@अमृतमहोत्सव #आज़ादीकी रेल

ये IRCTC का हवाई पैकेज है
आपको बता दें कि ये IRCTC का हवाई पैकेज है। जिसके बारे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने लिखा है कि 'ये पैकेज आपको भारत के सबसे पवित्र शहर वाराणसी में ले जाएगा। आईआरसीटीसी के साथ श्री रामायण यात्रा की दिव्यता का अन्वेषण करें, इस यात्रा में आपको प्रयागराज, अयोध्या जैसे शहरों के भी दर्शन होंगे।

हैदराबाद से वाराणसी तक की इंडिगो फ्लाइट
मालूम हो कि ये पैकेज दो तरह से है। पहला पैकेज 15.08.2022 से लेकर 23.08.2022 तक का है, जिसमें आपको हैदराबाद से वाराणसी तक की इंडिगो फ्लाइट मिलेगी। इस यात्रा के लिए आपको इंडिगो के विमान संख्या 6E 915 से यात्रा करनी होगी।
लखनऊ से वाराणसी तक की हवाई यात्रा
तो वहीं दूसरा पैकेज 20.08.2022 से लेकर 28.08.2022 तक का है, जिसमें आपको लखनऊ से वाराणसी तक की इंडिगो फ्लाइट मिलेगी। इस यात्रा के लिए आपको इंडिगो विमान संख्या 6E 278 से ट्रैवल करना होगा।

जरूरत के हिसाब से भुगतान
इस पैकेज में खाने-पीने, होटल और गाइड को भी शामिल किया गया है लेकिन उसके लिए आपको अपनी जरूरत के हिसाब से भुगतान करना होगा।
बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के बुकिंग काउंटर पर
इस पैकेज में 2-4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के बुकिंग काउंटर पर ही की जा सकेगी, जिसके लिए आईआरसीटीसी-सिकंदराबाद @ 040-27702407 से संपर्क करना होगा।
ट्रिपल शेयरिंग की गारंटी नहीं
साथ ही इस पैकेज में ये भी कहा गया है कि ट्रिपल शेयरिंग/अतिरिक्त व्यक्ति के लिए होटल में गद्दा या बेड की गारंटी नहीं है। यह होटल नीति पर निर्भर करेगा, इसमें आईआरसीटीसी कोई हेल्प नहीं करेगा, वो केवल उन्हीं का इंतजाम करेगा, जितनों के लिए टिकट बुक किया गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications