IRCTC Chardham Yatra: कृपया ध्यान दें, चारधाम यात्रा का पैकेज लॉन्च, जानिए कितना है किराया?
नई दिल्ली, 04 मई। चार धाम के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए Good News है क्योंकि भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों के लिए चार धाम यात्रा के टूर पैकज का ऐलान कर दिया है। जिसके जरिए आप चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का तो दर्शन कर ही पाएंगे, साथ ही इस टूर पैकेज में आपको गुप्तकाशी, हरिद्वार , सोनप्रयाग और बाड़कोट के भी दर्शन होंगे क्योंकि इस पैकेज के जरिए यात्रियों के ठहरने का इंतजाम इन्हीं जगहों पर किया गया है।

IRCTC का ये एयर ट्रैवल पैकेज है
आपको बता दें कि ये IRCTC का ये एयर ट्रैवल पैकेज है जो कि ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 10 जून से प्रारंभ होकर 21 जून को समाप्त होगा। ये पैकेट 12 दिन और 11 रात का है, जिसका चार्ज 60, 000 से शुरू हो रहा है। इस यात्रा की पूरी जानकारी आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर मिल जाएगी। यही नहीं आप पैकेज की बुकिंग फोन से और टिकट विंडों से सीधे जाकर भी कर सकते हैं।

पैकेज में निम्नलिखित चीजें मिलेंगी
- फ्लाइट का किराया (इन एंड आउट भुवनेश्वर - दिल्ली - भुवनेश्वर)
- 11 रातों के लिए डीलक्स होटल/रिसॉर्ट्स में आवास।
- दिल्ली हवाई अड्डे से लोकल ट्रांसपोर्ट, एसी 2 x 2 आरामदायक पुशबैक टेंपो यात्रियों द्वारा पर्यटन स्थलों का भ्रमण।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नाश्ता और रात का खाना।
- पूरे दौरे के लिए आईआरसीटीसी टूर मैनेजर।
- पार्किंग शुल्क, ड्राइवर बट्टा, टोल टैक्स।

पैकेज में निम्नलिखित चीजें नहीं मिलेंगी
- पर्सनल केयर सर्विस ( जैसे वॉशिंग, क्लीनिंग, फोन)
- हेलीकॉप्टर चार्ज ,पालकी की फीस, पोनी चार्ज, पिठ्ठ की सुविधा
- टूरिस्ट प्लेस जैसे जू, पार्क, स्मारक या म्यूजियम का टिकट
- बारिश, लैंडस्लाइड या परिवहन की वजह से बाधित यात्रा का खर्च

ये कहलाता है 'छोटा चारधाम'
वैसे भारत में बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम प्रमुख चारधाम हैं, जिनके दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं लेकिन बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को 'छोटा चारधाम' कहा जाता है, जो कि आस्था का मानक है।
केदारनाथ का शिव लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक
बद्रीनाथ मंदिर में बद्री विशाल जो कि विष्णु के अवतार माने जाते हैं उनकी पूजा होती है तो वहीं केदारनाथ का शिव लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जबकि गंगोत्री गंगा नदी का उद्गम स्थान माना जाता है तो वहीं यमुनोत्री में मां गंगा की बहन यमुना जी का मंदिर है। इन चारों का दर्शन करना अपने आप में काफी सुखद है, इनके दर्शन से इंसान का हर कष्ट दूर हो जाता है।
कब खुलेंगे कपाट?
गौरतलब है कि बाबा केदारनाथ के कपाट 6 मई को और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खलुने वाले हैं, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 3 मई को खुल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications