Lockdown 4 में क्या शुरू होगी यात्री ट्रेन सर्विस, रेलवे ने दिया जवाब
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अब देस में 31 मई तक लॉकडाउन लगा दी गई है। सोमवार से 31 मई तक देश में लॉकडाउन जारी है। इसे लेकर गृहमंत्रालय की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक घरेलू और इंटरनेशनल विमान सेवाओं पर 31 मई तक के लिए रोक लगा दी गई है। वहीं ट्रेन सेवाओं के शुरुआत की प्रतिक्षा कर रहे लोगों को भी झटका लगा है। लॉकडाउन 4 में यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे ने कहा है कि लॉकडाउन 4 में भी ट्रेन संचालन को लेकर कोई तब्दीली नहीं की गई है। जो दिशानिर्देश लॉकडाउन 3 में लागू किए गए थे उसे आगे तक जारी रखा गया है।

लॉकडाउन 4 में यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं
भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन 4 में यात्री ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। जो दिशानिर्देश लॉकडाउन 3 में लागू किए गए थे, उसे लॉकडाउन 4 में भी जारी रखा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले ही भारतीय रेल ने अपनी सभी नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन पर 30 जून तक रोक लगा दी है। रेलवे ने कहा कि रेल परिचालन के संबंध में लॉकडाउन 3 के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देश यथावत लागू रहेंगे। भारतीय रेल के प्रवक्ता आरडी वाजपेयी ने एक निजी चैनल के बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन 4 में रेल परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 31 मई तक यह लॉकडाउन 3 के अनुरूप ही रहेगा।
Recommended Video

सिर्फ चलेंगी ये ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने साफ-साफ कहा है कि लॉकडाउन 4 में श्रमिक स्पेशल, अन्य विशेष रेलगाड़ियों, पार्सल सेवाएं और मालगाड़ियों का ही परिचालन होगा। इससे पहले रेलवे ने घोषणा कर जानकारी दी थी कि रेलवे की सभी यात्री ट्रेनें 30 जून तक बंद रहेंगी, सिर्फ दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। हालांकि लॉकडाउन 4 में गृह मंत्रालय ने राज्यों में बसों में लोगों को ले जाने की इजाजत दी हैं, हालांकि वह भी फंसे लोगों के लिए है। राज्यों के बीच बसे और यात्री वाहन के लिए राज्यों के बीच आपसी सहमति जरूरी है।

नहीं चलेगी मेट्रो ट्रेन
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4 में दिल्ली समेत दूसरे शहरों में मेट्रो ट्रेनों के संचालन को मंजूरी नहीं दी है। लॉकडाउन 4 की घोषणा होते ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से दिल्ली मेट्रो के परिचालन को 31 मई तक के लिए बंब करने की घोषणा कर दी गई। DMRC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लॉकडाउन में एक्सटेंशन के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाओं को 31 मई तक बंद रहेंगी।
Lockdown 4: रेड जोन में भी अमेजन, फ्लिपकार्ट से मंगवा सकते हैं गैर जरूरी चीजें, जानिए नई गाइडलाइंस












Click it and Unblock the Notifications