IRCTC ने बदले दो अहम नियम, PNR और बोर्डिंग स्टेशन से जुड़े नियमों में इसी महीने से बदलाव

नई दिल्ली। IRCTC ने इसी महीने से रेलवे के दो अहम नियमों में बदलाव किया है। रेलवे द्वारा नियम में किए गए बदलाव से आपका सफर और आसान हो जाएगा। दरअसल रेलवे संयुक्त पैसेंजर नेम रिकॉर्ड की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत एयरलाइंस की तरह एक ही यात्रा के दौरान एक के बाद दूसरी ट्रेनों से सफर करने पर आपको अब संयुक्त पीएनआर मिलेगा। आपको अलग-अलग पीएनआर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 PNR को लेकर बदलाव

PNR को लेकर बदलाव

रेलवे ने पीएनआर को लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप एक के बाद दूसरी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके नाम पर दो PNR नंबर जेनरेट होता है। जिस PNR नंबर में आपकी ट्रेन और आपकी जानकारी सेव होती है , लेकिन रेलवे ने नए नियम में किए गए बदलाव के बाद अब 2 PNR को लिंक करना आसान हो गया है। दोनों पीएनआर लिंक क रने से न केवल आपको दो पीएनआर से आजादी मिल जाती है बल्कि ट्रेन छूटने की वजह से होने वाले नुकसान से भी आप बच जाते हैं। आप चाहे ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हो या ऑफलाइन आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। टिकट कैंसिल कराने के बाद रिफंड पाने के लिए जरूरी है कि दोनों टिकट में पैसेंजर की डिटेल एक जैसी होनी चाहिए। ये नियम सभी क्लास की ट्रेन टिकटों के लिए मान्य होंगे।

 बोर्डिंग स्टेशन को लेकर दूसरा बदलाव

बोर्डिंग स्टेशन को लेकर दूसरा बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की नई सुविधा दी है। इस नई सुविधा के तहत रेल यात्री ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यात्री चार्ट बनने से पहले अपना स्टेशन बदल सकेंगे। बोर्डिंग स्टेशन बदलने का नियम हर कोटे के तहत रिजर्वेशन कराने वालों को मिलेगा। अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाह ते हैं तो आपको जहां से ट्रेन चलना शुरू करती है वहां के स्टेशन पर लिखित में आवेदन करना होगा। वहीं ई टिकट वाले यात्री IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पहला चार्ट तैयार होने से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। आप 139 पर फोन करते भी अपना स्टेशन बदल सकते हैं।

प्रीमियम तत्काल कोटा में हुए बदलाव

प्रीमियम तत्काल कोटा में हुए बदलाव

यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने प्रीमियम तत्काल कोटा सर्विस लांच की थी , जिसमें आपको आसानी से कन्फर्म टिकट की बुकिंग मिल सकती है। प्रीमियम तत्काल विकल्प का चुनाव ट्रेन में कंफर्म कर सकते हैं। इस कोटा से ट्रेन में जैसे-जैसे सीट की बुकिंग होती है किराया बढ़ता जाता है और फ्लेक्सी फेयर के तहत यात्रियों का किराया हर 10 प्रतिशत सीट भरने के बाद 10 % बढ़ जाता है। .

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+