IRCTC: तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, टिकट बुकिंग पर आईआरसीटीसी दे रहा कैशबैक ऑफर
IRCTC: तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, टिकट बुकिंग पर आईआरसीटीसी दे रहा कैशबैक ऑफर
नई दिल्ली। IRCTC Cashback offer. अगर आप भारतीय रेलवे( Indian Railway) की प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस( Tejas Express) ने खास ऑफर पेश किया है। कोरोना संकट के कारण तेजस एक्सप्रेस के संचालन को दो बार रोका गया। अब एक बार फिर से ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। तेजस एक्सप्रेस ने महिलाओं के लिए खास ऑफर पेश किया है। तेजस एक्सप्रेस ने महिला यात्रियों के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसमें 5 फीसदी का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

IRCTC का खास ऑफर
IRCTC ने खास कैशबैक ऑफर पेश किय़ा है। इस ऑफर में महिला यात्रियों को ट्रेन में सफर पर 5 फीसदी तक तक कैशबैक मिल रहा है। महिलाओं के ट्रेन सफर को खास बनाने के लिए स्पेशल ऑफर पेश किया गया है। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में ये ऑफर पेश किया गया है, जिसके तहत महिलाओं को सफर करने पर 5 प्रतिशत की छूट कैशबैक के रूप में मिल रही है। आप इस ऑफर का लाभ 24 अगस्त तक उठा सकते हैं।

10 दिनों के लिए खास ऑफर
रेलवे की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्ट्रेस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को देखते हुए महिलाओं के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिलाओं को खास छूट मिल रही है। हालांकि ये ऑफर मात्र 10 दिनों के लिए हैं। जो महिलाएं 15 अगस्त से 24 अगस्त तक तेजस एक्सप्रेस में सफर करेंगी, उन्हें 5 फीसदी की छूट मिलेगी। ये अमाउंट महिलाओं के बैंक खाते में जमा होंगे। वहीं अगर आपने एजेंट के माध्यम से टिकट बुक करवाया तो आप इस कैशबैक का लाभ नहीं ले सकेंगे।

24 अगस्त तक उठा सकते हैं लाभ
तेजस एक्सप्रेस के इस खास कैशबैक ऑफर का लाभ महिलाएं 24 अगस्त तक ही उठा सकती है। आईआरसीटीसी ने इस ऑफर की शुरुआत 15 अगस्त से कर रही है। वहीं 24 अगस्त तक उस ऑफर के तहत कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है। इस बैशबैक का लाभ तेजस एक्सप्रेस के चेयरकार और एग्जीक्यूटिव दोनों ही क्लास में टिकट बुकिंग कर लिया जा सकता है। इस ऑफर के पीछे आईआरसीटीसी का मकसद महिला यात्रियों को आकर्षित करना है। कैशबैक का अमाउंट उसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट में चला जाएगा, जिसकी मदद से टिकट बुकिंग के समय भुगतान किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications