Indian Railways: उधारी पर ले सकते हैं ट्रेन टिकट, जानें क्या है IRCTC की बुक नाउ पे लेटर स्कीम

Indian Railway छठ पर घार जाना चाहते हैं, लेकिन टिकट बुकिंग के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है तो परेशान न हो। आज हम आपको भारतीय रेलवे की एक ऐसी सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना पैसे के ही टिकट बुक कर सकते हैं। जी हां आईआरसीटीसी आपको ऐसी ही एक सुविधा देता है, जिसकी मदद से आपको उधारी पर ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा मिलती है। हम बात कर रहे हैं IRCTC की 'बाय नाउ पे लेटर' सर्विस के बारे में...

IRCTC Buy Now Pay Later Scheme: Book your train Ticket now pay fare later, How to book Confirm Tatkal Ticket

क्या है 'बाय नाउ पे लेटर' सर्विस

आईआरसीटीसी तत्काल टिकट और रिजर्व्ड टिकटों की बुकिंग पर 'बाय नाउ पे लेटर' की सुविधा देता है। इस सर्विस की मदद से आप बिना पैसे के ही टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। आपको टिकट बुकिंग की रकम 14 दिनों के भीतर देना होता हैय़ ये सुविधा रिजर्व्ड टिकट, तत्काल टिकट सभी पर मिलता है। आपको बता दें कि आपको टिकट के पैसे पर 14 दिन तक कोई ब्याज नहीं देना होता है, लेकिन इसके बाद अगर पेमेंट नहीं किया तो ब्याज का भुगतान करना होगा।

आपको बता दें कि अब तक ये सुविधा जनरल रिजर्वेशन के लिए ही मिल रही थी, लेकिन रेलवे ने इसे अब बढ़ाकर तत्काल बुकिंग के लिए भी लागू कर दिया है। यानी आप तत्काल टिकटों की बुकिंग बिना तुरंत पे किए करवा सकते हैं और जब घर पर टिकट डिलीवरी होगी तो उसका पैसा आप कैश, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको बुकिंग फॉर्म में डिटेल ऑनलाइन भरनी होगी। इसके साथ आधार और पैन कार्ड की कॉपी लगानी होगी। आपकी पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे भरने के बाद आपको इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

आपको बता दें कि तत्काल टिकटों में इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब टिकट बुकिंग में आसानी होगी। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की जरूरत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+