Indian Railways Update: रेलवे ने बदला IRCTC से टिकट बुकिंग का तरीका, रिजर्वेशन करवाने से पहले जानें नया नियम
Indian Railways Update: रेलवे ने बदला टिकट बुकिंग का तरीका, रिजर्वेशन करवाने से पहले जानें नया नियम
नई दिल्ली। Indian Railways Ticket Booking system. भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) से टिकट बुकिंग( TICKET Booking) के नियमों में बदलाव किया है। रेलवे के टिकट की बुकिंग के लिए अब आपको अपना मोबाइल नबंर दर्ज करवाना होगा। दरअसल IRCTC से ई-टिकट बुक करवाते समय कई लोग दूसरे के अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, जिसके चलते उनका मोबाइल नंबर PRS सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में अब रेलवे ने IRCTC से टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है।

रेलवे ने टिकट बुकिंग में किया बदलाव
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। अब आपको ट्रेन टिकट बुक करवाते वक्त अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा। आईआरसीटीसी से टिकटों की बुकिंग करावाते वक्त अब यात्रियों को पहले अपना मोबाइल नंबर पीआरएस सिस्टम में रजिस्टर करवाना होगा। बिना PRS सिस्टम में अपना मोबाइल नंबर को रजिस्टर किए हुए आप ट्रेन टिकटों की बुकिंग नहीं करवा सकते हैं। दरअसल कई लोग ऐसे हैं, जो अपना टिकट दूसरों के अकाउंट से ले लेते हैं। जिसके कारण उस यात्री का मोबाइल नंबर PRS सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाता है।

आपको मिलेगी ये सुविधा
अगर आप अपना मोबाइल नंबर टिकट बुक करवाते वक्त PRS सिस्टम में दर्ज हो जाएगा। ऐसे में आपकी यात्रा से संबंधित जानकारी आपको अपने फोन पर मिलती रहेगी। अगर आपकी ट्रेन कैंसिल होती है या आपकी ट्रेन लेट हो जाती है या आपके ट्रेन की टाइमिंग में कोई बदलाव होता है तो रेलवे की ओर से इसकी जानकारी आपको SMS के जरिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलता रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
रेलवे ने इस नए नियम को लेकर यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो टिकट बुकिंग के समय अपना मोबाइल नंबर डरूर रजिस्टर करवाएं। ताकि रेलवे की ओर से ट्रेन के शेड्यूल में हुए किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी यात्रियों को वक्त पर मिलती रहे। आपको बता तें कि अब आपको ट्रेन संबंधी जानकारी, ट्रेनों की लाइव स्टेटस, पीएनआर स्टेटस आदि की जानकारी आपके व्हाट्सऐप नंबर पर मिलती रहेगी। इसके लिए आपको अपने नंबर से 91 9881193322 नंबर पर अपना पीएनआर भेजना होगा, जिसके बाद ऑटोमैटिकली ट्रेन, आपकी सीट आदि की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications