IRCTC अलर्ट: अब स्पेशल ट्रेनों के लिए करवा सकेंगे तत्काल टिकट की बुकिंग,रेलवे ने बढ़ाया एडवांस रिजर्वेशन का टाइम

रेलवे का तोहफा, अब स्पेशल ट्रेनों में करवा सकेंगे Tatkal टिकटों की बुकिंग

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन शुरू होते ही अपनी सभी यात्री ट्रेनों की सर्विस को रोक दी थी, लेकिन प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए 1 मई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके बाद 12 मई से रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनों को चलाना शुरू किया और अब 1 जून से रेलवे देशभर में 200 ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही है। रेलवे ने इन ट्रेनों में एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया है। पहले एडवांस टिकट बुकिंग की टाइमलाइन 30 दिनों की रखी गई थी, उसे अब बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है। वहीं रेलवे ने एक और तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट(Tatkal Ticket) बुकिंग काी इजाजत दे दी है। यानी इन ट्रेनों में अब तत्काल टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

Recommended Video

    IRCTC: Indian Railway ने एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग को लेकर बदले नियम | वनइंडिया हिंदी
     स्पेशल ट्रेनों में बुक होंगे Tatkal टिकट

    स्पेशल ट्रेनों में बुक होंगे Tatkal टिकट

    रेल मंत्री पीयूष गोयल लॉकडाउन के बीच रेलवे को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसे के तहत अब रेलवे ने एक बार फिर से टिकट बुकिंग की पुरानी सुविधा को लॉकडाउन के बीच फिर से शुरू कर दिया है। नई घोषणा के मुताबिक भारतीय रेलवे ने IRCTC स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मंजूरी दे दी है। रेलवे ने तत्काल टिकटों की बुकिंग की सुविधा उन ट्रेनों में दी है, जो वर्तमान में पटरी पर दौड़ रही हैं। इसके अलावा 1 जून से शुरू होने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों के लिए भी तत्काल टिकटों की बुकिंग होगी।

     अब होगी तत्काल और प्रीमियम तत्काल की बुकिंग

    अब होगी तत्काल और प्रीमियम तत्काल की बुकिंग

    आपको बता दें कि फिलहाल रेलवे 30 एसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों के लिए 1 जून से 200 ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने कहा है कि तत्काल टिकट बुकिंग और प्रीमियम तत्काल बुकिंग के नियम इन ट्रेनों में सामान्य टाइम टेबल वाली ट्रेनों की तरह की रहेंगे। वहीं रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि भी बढ़ा दी है।

     अब 120 दिन पहले बुक होंगे टिकट

    अब 120 दिन पहले बुक होंगे टिकट

    रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए अब देशभर में चल रही 30 स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ 1 जून से चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग के लिए अब एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब 30 दिन के बजाए यात्री 120 दिन पहले ही रेल टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+