iQOO Z7 5G फोन भारत में लॉन्च हुआ, चाइनीज फोन से तगड़ा है ये वर्जन, जानिए कीमत और ऑफर्स
iQOO Z7 5G mobile phone भारत में पहली बार लॉन्च हुआ है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये मोबाइल फोन यूजर्स और युवाओं को काफी फीचर्स ऑफर करता है।

iQOO Z7 5G mobile phone पहली बार भारत में लॉन्च होने के कारण इस फोन के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी पर अलग-अलग बैंक कार्ड से डिस्काउंट भी पाया जा सकता है।
चीन से अच्छा फोन इंडिया में!
iQOO Z7 5G फोन भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये फाइव जी फोन भारत से पहले चीन में लॉन्च हुआ। भारत में लॉन्च हुआ फोन iQOO Z7 5G चीन से बहुत अलग है। चीनी संस्करण में क्वालकॉम चिप है। इंडिया एडिशन में मीडियाटेक चिपसेट, AMOLED स्क्रीन, फास्ट चार्जिंग और सबसे अपडेटेड सॉफ़्टवेयर मुहैया कराने का दावा है।
iQOO Z7 5G की भारत में कीमत
iQOO Z7 फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। iQOO Z7 5G मोबाइल 8GB और 128GB संस्करण में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। iQOO एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। शुरुआती ऑफर के मुताबिक 1,500 रुपये तक की बैंक छूट दी जा रही है। फिलहाल ये फोन Amazon India और iQOO के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।
iQOO Z7 5G में यूजर को क्या मिलेगा
MediaTek Dimensity 920 SoC और Mali-G68 GPU से लैस iQOO Z7 5G फोन बेहद कमाल का अनुभव देता है। फोन में 6.38-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन है। 1,300 निट्स जितनी चमकदार इस स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज है। स्क्रीन में एक फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है।
Recommended Video
बैटरी लाइफ
कैमरा फीचर की बात करें तो iQOO Z7 5G में OIS के साथ 64 MP ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर और फोन के पीछे 2 MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी लाइफ भी जरूर देखी जाती है। इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग 44W तक के हाई पावर एडैप्टर से होने की पुष्टि हो चुकी है। iQOO Z7 5G अभी दो रंगों में बिक रहा है। नॉर्वे ब्लू या पैसिफिक नाइट कलर वैरिएंट के फोन का वजन भी काफी कम है। कंपनी का दावा है कि केवल 7.8 मिमी मोटा ये मोबाइल फोन अपनी श्रेणी में सबसे पतला फोन है।
नेटवर्क, कनेक्शन और सिक्योरिटी
नेटवर्स सपोर्ट की बात करें तो इस फोन में 5जी, 4जी दोनों नेटवर्क मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर के बारे में iQOO का कहना है कि इस 5G फोन में डुअल-सिम सपोर्ट है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट जैसे कनेक्शन किए जा सकते हैं। iQOO Z7 5G में एंड्रॉयड 13 और फनटच ओएस 13 पहले से ही इंस्टॉल है। iQOO का यह भी कहना है कि Z7 5G को दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक हर महीने सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
कुछ रोचक सवालों के जवाब-
- iQOO सीरीज का क्या मतलब है? I quest on and on, यानी मैं तलाश करता रहता हूं
- iQOO का मुख्यालय कहां है? चीन का डोंगगुआन, ग्वांगडोंग प्रांत।












Click it and Unblock the Notifications