भारी पड़ सकता है IPO में निवेश, निवेशकों को लग सकता है चूना
पिछले कुछ समय में IPO ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। खास तौर पर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इन आईपीओ को को जबरदस्त रिटर्न मिला है। निवेशक तेजी से बढ़ते बाजार के बीच त्वरित लाभ के लालच में आईपीओ की ओर आकर्षित होते हैं। आम धारणा यह रही है कि आईपीओ के माध्यम से शेयर हासिल करने से लगभग लाभदायक रिटर्न की गारंटी मिलती है।
हालांकि यह धारणा कई हालिया आईपीओ के लिए भ्रामक साबित हुई है, जहां निवेशक न केवल लाभ लाभ हासिल करने में विफल रहे बल्कि उन्हें लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा।

ऐसे आईपीओ के उदाहरणों में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस, श्री तिरुपति बालाजी एग्रो, टॉलिन्स टायर्स, क्रॉस, पीएन गाडगिल ज्वैलर्स, सीगल इंडिया, सरस्वती साड़ी डिपो और बाज़ार स्टाइल रिटेल शामिल हैं। इन आईपीओ में निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 13 अगस्त को 108 रुपये के इश्यू प्राइस के साथ लॉन्च किया गया, लिस्टिंग से ठीक एक दिन पहले 69 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, वर्तमान में, यह अपने इश्यू प्राइस से 4.2 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।
इसी तरह, श्री तिरुपति बालाजी एग्रो, जिसका इश्यू प्राइस 83 रुपये और प्री-लिस्टिंग जीएमपी 27 रुपये है, अब 7.2 प्रतिशत नीचे है। कुछ इसी तरह का पैटर्न टॉलिन्स टायर्स और क्रॉस के साथ जारी है, जो अपने इश्यू प्राइस से क्रमशः 12.2 प्रतिशत और 8.1 प्रतिशत के नुकसान पर कारोबार कर रहे हैं।
ये हालात सिर्फ इन आईपीओ के ही नहीं हैं। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स, जिसके शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से लगभग दोगुने पर कारोबार कर रहे थे, वो अपने 480 रुपये के इश्यू प्राइस से 12 प्रतिशत की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है।
सीगल इंडिया, सरस्वती साड़ी डिपो और बाज़ार स्टाइल रिटेल भी घाटे में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि हर आईपीओ में मुनाफे की उम्मीद गलत है।
शेयर बाजार में निवेश, विशेष रूप से आईपीओ में काफी जोखिम होते हैं। लिस्टिंग के बाद इनमें काफी उठापटक देखने को मिलती है।
शुरुआती प्रचार और उच्च रिटर्न की संभावना के बावजूद, इन आईपीओ की वास्तविकता काफी अलग हो सकती है, जिससे निवेशकों को नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications