क्या सोने में निवेश किसी दूसरे निवेश से बेहतर है?

- आप अगर एक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके सामने चुनौतियां भी कम नहीं है। उपभोक्ता बाजार के भाव को जाने बगैर सोना खरीदना समझदारी नहीं होगी। पहले उपभोक्ता बाजार में क्या भाव चल रहे हैं और पिछले महीने से क्या उतार-चढ़ाव आ रहे हैं इसका भी अध्यन कर लें तो सोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- सोना खरीदने से पहले आप यह सही तरीके से जांच परख कर लें कि आपको सोना किस दुकान से खरीदना ठीक होगा। यदि सोना खरीदने के बाद शुद्ध नहीं निकला तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए खरीदते वक्त शुद्धता की जांच कर लें।
- सोना आप खरीद लाएं हैं तो सोने को घर में रखना सुरक्षित नहीं हो सकता। कई जौखिम बढ़ जाएंगे। सोने के अच्छे दाम लेने के लिए इसे किसी सरकारी बैंक के लोकर में सुरिक्षत रखा जा सकता है। समय आने पर आप सुरक्षित निकाल सकते हैं।
- सोने के आभूषण खरीदते समय आप शुद्धता का सर्टिफिकेट लेना न भूलें। यदि कोई दुकानदार शुद्धता का सर्टिफिकेट देने से मना कर दे तो उस दुकान से सोना न खरीदें।
- सोने की शुद्धता में कोई गड़बड़ी निकलने पर अपने क्षेत्र से नजदीकी किसी जन शिकायत दफ्तर या उपभोक्ता संरक्षण फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- आपको बता दें कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इस समय जिस तरह उथल-पुथल मची हुई है। उसको देखते हुए लोग सोने में निवेश कर जौखिम से बच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications