Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Index Fund: बिना जोखिम शेयर बाजार से कमा सकते हैं मुनाफा, पैसा डूबने का नहीं होगा डर

Index Fund: शेयर बाजार में पैसा कमाने के लिए आप इंडेक्स फंड में निवेश के विकल्प को अपना सकते हैं। इसमे जोखिम सबसे कम होता है। हालांकि आपको इसमें निवेश करने से पहले कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।

share market

Index Fund: नौकरी के साथ-साथ हर कोई अपने पैसे को दूसरी जगहों पर निवेश करके इससे कमाई का सपना देखता है। इसके लिए बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। आप बैंक में एफडी करा सकते हैं, म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, एसआईपी कर सकते हैं, बचत स्कीम ले सकते हैं या फिर शेयर बाजार में भी निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ी है। इसकी दो बड़ी वजह है। पहली वजह यह है कि जिस तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने का तरीका आसान हुआ है और दूसरी वजह कोरोना की वजह से लोगों ने खाली समय में बाजार में निवेश करने के विकल्प को जमकर अपनाया। कोरोना काल में लॉकडाउन के वक्त बड़ी संख्या में डीमैट अकाउंट खुले और लोगों ने शेयर बाजार में निवेश किया।

कम जोखिम, ज्यादा फायदा
हालांकि कोरोना काल में लगभग सभी शेयर तकरीबन 50 फीसदी तक नीचे आ गए थे, लिहाजा हर किसी के लिए बाजार में पैसा कमाना लगभग आसान हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हुई, शेयर अपनी असल कीमतों पर पहुंचने लगे उसके साथ ही शेयर में निवेश करने का जोखिम भी बढ़ता गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर बाजार में अपना पैसा गंवाया भी। इसकी बड़ी वजह यह थी की लोगों ने दूसरों की टिप के आधार पर बाजार में निवेश किया। बिना कंपनी के फंडामेंटल समझे उसमे पैसा लगाया। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शेयर बाजार में निवेश करने का सबसे सुरक्षित तरीका, जिसमे नुकसान का जोखिम काफी कम होता है।

क्या होता है इंडेक्स फंड
शेयर बाजार की बात करें तो आप सेंसेक्स और निफ्टी में लिस्टेड कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। सेंसेक्स की 30 शीर्ष कंपनियों की चाल से ही सेंसेक्स की चाल सुनिश्चित होती है। कुछ इसी तरह से निफ्टी के शीर्ष 50 शेयरों के प्रदर्शन के आधार पर निफ्टी की चाल सुनिश्चित होती है। सेंसेक्स और निफ्टी की शीर्ष कंपनियों में लगातार बदलाव होता रहता है। ऐसे में सेंसेक्स में भारत की शीर्ष 30 कंपनियों के बास्केट को मिलाकर सेंसेक्स का इंडेक्स बनता है और इसी तरह से देश की शीर्ष 50 कंपनियों के बास्केट को मिलाकर निफ्टी इंडेक्स बनता है। ऐसे में आप सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स में सीधे तौर पर निवेश कर सकते हैं। इसमे आपको कंपनी के शेयर को नहीं चुनना होता है। जो भी कंपनियां इस ग्रुप में होती है उसमे ही आपका पैसा निवेश होता है। आम तौर पर अधिकतर म्युचुअल फंड इंडेक्स की तुलना में बेहतर रिटर्न नहीं दे पाते हैं, लिहाजा इंडेक्स फंड में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बता दें कि मिड कैप इंडेक्स, स्मॉल कैप इंडेक्स, फार्मा इंडेक्स, बैंक इंडेक्स, मेटल इंडेक्स की तरह कई तरह के इंडेक्स होते हैं, जिसमे आप निवेश कर सकते हैं। लेकिन आज हम सेंसेक्स 30 और निफ्टी 50 इंडेक्स की बात करेंगे।

लंबी अवधि और सुरक्षित निवेश
इंडेक्स फंड कई मायनों में बेहतर होता है। इंडेक्स फंड में आपकी फीस एक्टिव म्युचुअल फंड की तुलना में कम फीस चार्ज करता है। इसके दूसरे फायदे की बात करें तो यह अन्य विकल्प की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित है। एफडी जिसे सबसे ज्यादा सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है, उससे यह तकरीबन 3-4 फीसदी अधिक रिटर्न देता है। ऐसे में अगर आप 10-12 फीसदी के रिटर्न से संतुष्ट हैं तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतर विकल्प है। इंडेक्स फंड में निवेश करने का एक और बड़ा फायदा यह है कि आपको इसमे किसी भी तरह की रिसर्च या फिर विश्लेषण करने की जरूरत नहीं होती हैं। इंडेक्स फंड में आपका पैसा अपने आप उन कंपनियों में निवेश हो जाता है जो सेंसेक्स के टॉप 30 या फिर निफ्टी के टॉप 50 में होती हैं।

market

क्यों है जोखिम कम
इंडेक्स फंड में निवेश करने से अभी भी अगर आपको डर लग रहा है तो हम आपके इस डर को थोड़ा और कम कर सकते हैं। अगर सेंसेक्स के तकरीबन 37 साल के इतिहास पर नजर डालें तो इसके ऊपर जाने का ग्राफ हमेशा आगे ही गया है। 1 जनवरी 1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई थी तो यह सिर्फ 561 प्वाइंट पर था, जबकि आज की तारीख में सेसेंक्स 59000 प्वाइंट के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ऐसे ही निफ्टी की बात करें तो 21 अप्रैल 1997 में जब इसकी शुरुआत हुई थी तो 890 अंक से शुरू हुआ था और अब यह 17390 अंक के ऊपर ट्रेड कर रहा है। लिहाजा अगर आप लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो इंडेक्स फंड हमेशा ही आपके लिए बेहतर विकल्प है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+