Infosys Rajgopalan Quits: इंफोसिस के वाइस प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा, विशाल सिक्का के थे खास

बेंगलुरु। इंफोसिस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय राजगोपालन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब एक महीने पहले ही कंपनी के एमडी और सीईओ विशाल सिक्का ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अगस्त 2014 में इंफोसिस से जुड़े थे और सितंबर 2017 तक (3 साल 2 महीने) उन्होंने कंपनी को अपनी सेवाएं दीं। राजगोपालन की लिंक्डइन प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को एक फ्री मेन कहा है।

Infosys Rajgopalan Quits: इंफोसिस के वाइस प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा, विशाल सिक्का के थे खास

बताया जा रहा है कि जब से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दिया था, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय राजगोपालन भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और महीने भर बात यह सच भी हो गया। आपको बता दें कि संजय राजगोपालन उन लोगों में से थे, जिन्हें विशाल सिक्का अपनी पूर्व कंपनी से इंफोसिस में लाए थे, ताकि अपनी पॉलिसीज को अच्छे से लागू किया जा सके।

आपको बता दें कि विशाल सिक्का ने सैलरी विवाद के चलते और कंपनी के प्रमोटरों से विवाद की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रवीण राव को कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया गया। वहीं दूसरी ओर, विशाल सिक्का को इस्तीफे के तुरंत बाद इंफोसिस का एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+