Infosys Layoff: फ्रेशर असेसमेंट टेस्ट में हुए फेल, 600 ट्रेनी की गई नौकरी
इंफोसिस में 600 ट्रेनी कर्मचारियों की गई नौकरी। ये कर्मचारी फ्रेशर असेसमेंट टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद कंपनी ने इन्हें बाहर कर दिया है।

Infosys Layoff: दुनियाभर की शीर्ष टेक कंपनियों में कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। इस बीच इंफोसिस ने 600 ट्रेनी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल ये कर्मचारी इंटर्नल फ्रेशर एसेसमेंट एफए टेस्ट पास नहीं कर सके, जिसकी वजह से कंपनी ने इन्हें बाहर कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में ट्रेनी और फ्रेशर कर्मचारियों को इस टेस्ट में फेल होने की वजह से बाहर किया गया है। अभी तक कुल 600 कर्मचारियों को बाहर किया जा चुका है क्योंकि वह इस टेस्ट में पास नहीं हो सके। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार दो हफ्ते पहले 208 फ्रेशर को इस टेस्ट में पास नहीं होने की वजह से बाहर किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार इंफोसिस की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, ना ही इस बात की जानकारी दी गई है कि कितने कर्मचारी इसकी वजह से प्रभावित हुए हैं। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि सामान्य तौर पर ट्रेनी कर्मचारी फेल होते हैं तो उन्हें बाहर किया जाता है। जो कर्मचारी इस टेस्ट में फेल हुए हैं उनका कहना है कि उन्हें जुलाई 2022 में जिन्हें भर्ती किया गया था उन्हें बाहर नहीं किया गया है, बावजूद इसके कि वह टेस्ट में फेल हो गए। इंफोसिस की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
दरअसल कई फ्रेशर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें बाहर कर दिया गया है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर ऑन बोर्ड किए जाने का लेटर शेयर किया है, जिसे कंपनी ने 6-8 महीने पहले इन्हें दिया था। लेकिन अभी तक इनकी भर्ती नहीं की गई है। कई उम्मीदवार अभी भी ऑफर लेटर का इंतजार कर रहे हैं। फ्रेशर का दावा है कि उनके रिज्यूम में समय बढ़ रहा है, उनके पास कोई पैसा नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें अपने भविष्य के करियर की चिंता सता रही है। बता दें कि पिछले महीने विप्रो ने 400 फ्रेशर कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर कर दिया था। कर्मचारियों से 75000 रुपए देने को कहा गया था, लेकिन बाद में इसे कंपनी ने हटा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications