मुनाफे के बावजूद इंफोसिस के वाइस प्रेसीडेंट ने दिया इस्तीफा
बेंगलुरु। देश की लीडिंग आईटी फर्म इंफोसिस के वाइस प्रेसीडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, सीएफओ राजीव बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंसल की जगह अब एमडी रंगनाथ कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट और सीएफओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बंसल के इस्तीफा के खबरे उस समय आई है जब कंपनी ने दूसरी तिमाही में 9.8 प्रतिशत की दर से 3,398 करोड़ का मुनाफा अपने नाम किया है।
पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट राजीव ने वर्ष 1999 में कंपनी में बतौर फाइनेंस मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पास 20 वर्षों का अनुभव है। इंफोसिस में सीएफओ पद की जिम्मेदारी लेने से पहले राजीव कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट के हेड थे। राजीव इंफाेसिस के उन पांच अधिकारियों में शामिल थे जिन्हें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती थी।
राजीव टाटा टेक्नोलॉजी, केबल एंड वायरलेस और एबीबी जैसी कंपनियों के साथ जुड़े रहे थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट और अनुभवी राजीव ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
आपको बता दें कि सोमवार को ही कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित हुए हैं। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.8% फीसदी बढ़कर 3,398 करोड़ रुपए तक पहुंचा है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में
इंफोसिस का मुनाफा 3,030 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय में 17.2% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जहां दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 13,342 करोड़ थी, वहीं इस बार यह 15,635 करोड़ रुपए पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications