देश में थोक महंगाई दर बढ़ी, फरवरी में 2.93 फीसदी रही

नई दिल्ली। थोक मूल्यों पर आधारित वार्षिक महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.93 फीसदी रही है। जनवरी में यह 2.76 फीसदी थी। वहीं बीते साल फरवरी में में ये 2.74 फीसदी थी। गुरुवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में ये जानकारी दी गई है। प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और बिजली की कीमतें बढ़ने की वजह से फरवरी में थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है। थोक महंगाई दर नवंबर से जनवरी तक लगातार कम हो रही थी। चार महीने में पहली बार इसमें इजाफा हुआ है।

inflation rate based on monthly WPI stood at 2.93 precent in February 2019

प्राथमिक वस्तुएं जैसे आलू, प्याज, फल और दूध की थोक महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 4.84 फीसदी हो गई। जनवरी में यह 3.54 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली सेगमेंट की थोक महंगाई दर जनवरी के 1.85 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर फरवरी में 2.23 फीसदी हो गई है।

फरवरी में खुदरा महंगाई में भी इजाफा हुआ है, वहीं औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार को भारी झटका लगा है। दो दिन पहले मंगलवार शाम सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.57 फीसद हो गई, जबकि औद्योगिक उत्पादन घटकर 1.7 फीसद रह गया। खाने, पीने की चीजों के दाम बढ़ने से फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर 2.57 प्रतिशत पर पहुंचगई जो इसका चार माह का उच्च स्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर इससे पहले जनवरी में 1.97 प्रतिशत तथा एक साल पहले फरवरी में 4.44 प्रतिशत पर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+