IndiGo दे रहा है सबसे सस्ता टिकट ऑफर, सिर्फ 981 रु में करें हवाई सफर, आखिरी मौका

नई दिल्ली। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने हवाई टिकट पर भारी डिस्काउंट का ऑफर पेश किया है। एयरलाइंस ने सबसे सस्ते टिकट का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 981 रुपए में हवाई सफर का मजा ले सकेंगे। अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो बिना देर किए अपनी फ्लाइट टिकट फटाफट बुक कर लीजिए, क्योंकि आपके पास इस ऑफर को लेने का आखिरी मौका बचा है। कल 9 अगस्त तक ही आप उस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, हालांकि इस ऑफर के तहत आप 12 अगस्त से लेकर 8 अक्टूबर तक सफर कर सकते हैं। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ दो दिन का मौका है। 8 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक ही ये ऑफर लागू है।

 IndiGo offers flight tickets starting Rs 981

किन-किन रूट्स पर मिलेगा ऑफर प्राइस पर टिकट

इंडिगो ने अपने डोमेस्टिक रूट्स के लिए ये ऑफर जारी किया है। आप जम्मू-श्रीनगर, गोवा-अहमदाबाद, दिल्ली-गोवा,दिल्ली-लखनऊ, पटना-कोलकाता, रांची-बैंगलुरू, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-पटना, दिल्ली-पुणे, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर इस ऑफर का लाभ उठा कर सफर कर सकते है। इस ऑफर में सबसे सस्ता टिकट जम्मू कश्मीर का सफर आप मात्र 981 रुपए में कर सकते हैं।

इतना ही नहीं कंपनी सस्ते टिकट के साथ- साथ आपको कैशबैक का भी ऑपर मिलता है। अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक और मोबिक्विक ई-वॉलेट से टिकट की पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम टिकट बुकिंग 2500 रु करने पर 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+