Indigo का दिवाली सेल: 899 रुपए में बुक कराएं फ्लाइट का टिकट

नई दिल्ली। अगर आप अगले 6 महीनें में कही जाने का प्लान बना रहे हैं तो विमानन कंपनी इंडिगो आपके लिए दिवाली ऑफर लेकर आई है। कंपनी के इस दिलावी ऑफर में आप सस्ते दामों में टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ आप 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर 2018 तक उठा सकते हैं। वहीं इसके लिए यात्रा 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 तक की जा सकती है। इंडिगो देश की नंबर वन एयरलाइंस है। कंपनी के अनुसार इस दिवाली सेल के तरह इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए यात्रियों को 3399 रुपए में टिकट मिलेगा। जबकि 899 में देश में आप यात्रा कर सकते हैं।

IndiGo launches Diwali sale on air tickets, starting from Rs 899

कंपनी ने यह साफ किया है इस ऑफर के तहत बुक कराए गए टिक 15 अप्रैल तक ही मान्य रहेंगे। उसके बाद इस टिकट पर यात्रा नहीं कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस ऑफर के तहत दिल्ली से मुंबई का टिकट मात्र 18,99 रुपए में मिल रहा है। जबकि दिल्ली से अहमदाबाद का टिकट 1,599 रुपए में बुक करा सकते हैं। वहीं दिल्ली से इंदौर का का टिकट मात्र 2,299 रुपए में है। 1,299 में आप दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर कर सकते हैं। जबकि मुंबई से अहमदाबाद तक का सफर आप 1,299 रुपए में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'शादी करो या छोड़ दो', दोनों में से एक भी बात नहीं मानी तो युवती के परिजनों ने की प्रेमी की धुनाई

इंडिगो के इस ऑफर के तहत गोवा से अहमदाबाद के लिए मात्र 1899 रुपए में टिकट बुक करा सकता है। जबकि गोवा से बैगलोर तक के सफर के लिए आपको 1699 रुपए देने होंगे। कंपनी के चीफ कॉमर्सियल ऑफिसर विलियम बॉटलर ने कहा कि कंपनी ने इस ऑफर के लिए तीन दिन का समय दिया है। इस टिकट की बुकिंग आप इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर किसी अन्य ट्रैवेल पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मुल्ला पेरियार में नए बांध के निर्माण पर तमिलनाडु सरकार ने जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+