'शादी करो या छोड़ दो', दोनों में से एक भी बात नहीं मानी तो युवती के परिजनों ने की प्रेमी की धुनाई

सासाराम। बिहार के सासाराम में एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर पीट दिया। वजह ये थी कि प्रेमी ना तो उस लड़की को छोड रहा था और ना ही उससे शादी कर रहा था। करगहर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की और सासाराम के दवनपुर के ​एक लड़के का परिजनों 'हां या ना' में जवाब चाहा, दोनों में से कोई बात नहीं मानने पर युवक की बीच सड़क लड़की के परिजनों ने पिटाई कर दी। युवक को भरी भीड़ में पकड़-पकड़कर पीटा। जाम लगने पर पुलिस वहां पहुची और उस लड़के को लेकर निकल गई।

Girlfriends parents beaten the boy to denied to marry with the girl

संवाद सूत्रों के मुताबिक, सासाराम में उक्त युवक सबसे नजरें चुराकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के इलाके में पहुंचा। दोनों एकांत में बातें कर रहे थे, तभी परिजन वहां आ गए। परिजनों ने लड़के को घेर लिया और फिर दो शर्त रखीं कि या तो वह शादी कर ले या फिर हमेशा के लिए उनकी लड़की से संबंध खत्म कर ले।

परिजनों ने लड़के को ताना मारा कि उसकी हरकतों की वजह से उनकी बेटी कुंवारी है और कई जगह से उसके रिश्ते आते-आते रुक गए हैं।''

लड़का उस लड़की से बीते करीब 5 साल से मिल रहा था। दोनों कई बार कई-कई दिन घर से गोल रहे। वे एक साथ दिल्ली, पंजाब और गुजरात तक घूमते निकल जाते। दोनों की इन हरकतों से उनके परिजन परेशान थे। लड़की की जब दूसरे जगह शादी तय होती तो प्रेमी आड़े आ जाता था। ऐसे में परिजन उसी लड़के से अपनी लड़की की शादी करवाने के लिए तैयार हुए भी तो वह शादी से भी मुकरने लगा। ऐसे में परिजन गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने वहीं प्रेमी की बीच सडक पिटाई शुरू कर दी। इस ड्रामे को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर लड़के को छुड़ाया और साथ लेकर निकल गई।

ये भी पढ़ें: कैदी नंबर- 130 आसाराम को इस एक्ट में मिली जमानत, देना होगा 25 हजार का मुचलका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+