टूटा TATA का रिकॉर्ड, IndiGo ने की एविएशन इतिहास की सबसे बड़ी डील, 500 विमानों का दिया ऑर्डर

ससे पहले एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की डील की थी, तब उसे सबसे बड़ी खरीद बताया गया था। लेकिन अब कुछ ही महीनों के अंदर इंडिगो ने उस डील को काफी पीछे छोड़ दिया है और 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे दिया है।

इसी साल फरवरी में टाटा ने एयरबस और बोइंग के साथ 470 विमानों का सौदा किया था। इसे एविएशन इतिहास की सबसे बड़ी डील बताया गया। लेकिन इस घटना के महज चार महीने बाद ही इंडिगो ने एयरबस के 500 एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर बुक कर दिया है।

इस डील के तहत इंडिगो A320NEO, A321NEO और A321XLR जैसे 500 एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। इंडिगो बोर्ड की ओर से 50 अरब डॉलर का एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के बाद इंडिगो एविएशन इतिहास में सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील करने वाली कंपनी बन गई है।

IndiGo buys 500 planes

इस डील को लेकर एयरबस ने एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर उनके कॉमर्शियल एविएशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस बयान में आगे कहा गया है कि नवीनतम समझौते के बाद इंडिगो द्वारा ऑर्डर किए गए एयरबस विमानों की कुल संख्या अब 1,330 हो गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में आधे से भी अधिक डोमेस्टिक मार्केट पर इंडिगो का कब्जा है। इंडिगो ने अपने विस्तार और बड़े बेड़े का खूब फायदा उठाया है। इंडिगो की ये डील बाजार पर कब्जा जमाने के लिए की गई है। इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो डिलीवरी स्लॉट तय करना चाहती है, ताकि बेड़े का आकार बना रहे।

इंडिगो ने इस ऑर्डर को लेकर बताया है कि विमानों की डिलीवरी साल 2030 से 2035 के बीच होगी। कंपनी ने कहा कि इन विमानों के लिए इंजन का चयन निकट भविष्य में किया जाएगा।

इंडिगो ने हालिया समय में 75 अंतरराष्ट्रीय शहरों में उड़ानें जोड़ी हैं। इंडिगो की योजना वित्त वर्ष 23 में अपनी अंतरराष्ट्रीय सीट हिस्सेदारी बढ़ाकर अगले 2 वर्षों में 30 फीसदी तक ले जाने की है।

आपको बता दें कि ये डील ऐसे वक्त में हो रही है जब एविएशन सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना संकट की वजह से पैदा हुई आर्थिक तंगी की वजह हाल ही में गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित किया है। वहीं, स्पाइसजेट भी दिवालिया होने की राह पर दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+