अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर, जानें क्या होगा इसका आप पर असर
नई दिल्ली, 7 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। इस लड़ाई का असर भारत पर भी पड़ने लगा है। जहां एक ओर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ रही है तो वहीं सोमवार को भारतीय रूपया ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। कमोडिटी की ऊंची कीमतों के साथ-साथ इक्विटी बाजारों से विदेशी फंडों का असर आज दिखने लगा है।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया टूटकर ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। रुपए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को रूपया डॉलर के मुकाबला 77.02 पर पहुंच गया। दरअसल यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपए पर कमजोर दबाव बना हुआ है। वहीं भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई की बिक्री में तेजी लाई है। जिसका असर रहा कि सोमवार को भारतीय रुपया 77.02 डॉलर के नए रिकॉर्ड लो स्तर पर पहुंच गया।
क्या होगा असर
भारतीय रुपए में आई इस गिरावट का असर देश की अर्थव्यवस्था और भारतीयों पर होने वाला है। बाजार जानकारों की माने तो उच्च मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपए पर दवाब बढ़ा है। रुपए में कमजोरी के कारण आपको महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। कमजोर रुपया निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा












Click it and Unblock the Notifications