IRCTC का नया ऑफर: ऐसे करें अपने लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग, किराए में मिलेगी छूट
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है या यूं कहे कि ये खबर आपके फायदे की है। दरअसल रेलवे की नई सुविधा ने आपको ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर छूट मिल रही है। रेलवे की इस खास सुविधा का लाभ उठाकर आप आपने यात्री किराए में 5% तक की छूट पा सकते हैं। आज हम आपको उस खास सुविधा के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आप इसका इस्तेमाल कर कैसे किराए में छूट पा सकते हैं।

रेलवे किराए में पाएं छूट
रेलवे ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एप पेमेंट की सुविधा शुरू की है। अगर आप इस एप की मदद से पेमेंट करते हैं तो आपको किराए में छूट मिलती है। खास बात ये है कि आप एक एप का इस्तेमाल रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर भी कर सकते हैं। अगर आप यूपीआई 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस' एप से अपने किराए का भुगतान करते हैं तो आपको बेसिक किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलती है। ये छूट अधिकतम 50 रुपए की होगी।

कैसे पा सकते हैं यात्री किराए में छूट
रेलवे बोर्ड की तरफ से सकुर्लर जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए आपको रिजर्वेशन फार्म भरने के साथ ही बुकिंग क्लर्क को एप से पेमेंट करने की जानकारी देनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक रिजर्वेशन फार्म पर एप पेमेंट का ऑप्शन एड नहीं किया गया। जैसे ही आप एप की मदद से किराए का पेमेंट करेंगे आपको फोन पर एक लिंक आएगा, जिसकी मदद से आप टिकट का पेमेंट और छूट पा सकते हैं।

कैंसिल होने पर मिलेगा रिफंड
एप की मदद से किराया भुगतान करने के बाद अगर आपको टिकट कैंसिल करानी पड़ती है तो रेलवे पेमेंट वाले एप में ही टिकट रिफंड की राशि वापस कर दी जाएगी। रेलवे ने पेपरलेस टिकट प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के लिए काउंटर टिकट के लिए भी एप पेमेंट की सुविधा दी है। छूट के जरिए लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications