अब बोलकर बुक होगा ट्रेन का टिकट, IRCTC ने तैयार किया AI बेस्ड फीचर

अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को IRCTC नई सुविधा देने जा रहा है। IRCTC ने वॉयस बेस्ड ई-टिकट बुकिंग सुर्विस शुरू की है, जिसका पहला ट्रायल पूरा हो चुका है। जिसके बाद यात्री अब बोलकर अपना ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।

IRCTC New ticket booking feature

Indian Railways New ticket booking feature: अब यात्री बोलकर अपना ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे, क्योंकि IRCTC जल्द ही वॉयस बेस्ड ई-टिकट बुकिंग सुविधा शुरू कर सकता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) AI बेस्ड फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए लोग सिर्फ बोलकर अपना टिकट बुक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआरसीटीसी वर्तमान में अपने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्लेटफॉर्म पर 'आस्क दिशा' नाम की सुविधा की टेस्टिंग कर रहा है।

एआई बेस्ड ऐप किया तैयार

एआई बेस्ड ऐप किया तैयार

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनकी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। एआई बेस्ड ऐप और वेबसाइट का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को सुविधा के तौर पर ई-टिकट बुकिंग शुरू होने वाली है। जिसके तहत यात्री अपने पूरे ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रोसेस के दौरान वॉयस कमांड का यूज करने में सक्षम होंगे।

ई-टिकट बुकिंग फीचर

ई-टिकट बुकिंग फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल का पहला फेज सफल रहा है। इस फीचर को रोल आउट करने से पहले आईआरसीटीसी के जल्द ही कुछ और कदम उठाए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईआरसीटीसी अगले तीन महीनों के भीतर आस्क दिशा ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर एआई-संचालित वॉयस-आधारित टिकट बुकिंग सुविधा पेश कर सकती है। आस्क दिशा यात्रियों के सवालों के जवाब देने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा तैयार किया गया एक स्पेशल प्रोग्राम है। यह आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Ask Disha कैसे करेगा काम?

Ask Disha कैसे करेगा काम?

हालांकि अभी आस्क दिशा ग्राहकों को ओटीपी वेरिफिकेशन लॉग-इन से टिकट बुक करने और अन्य सर्विस की जानकारी देती है, लेकिन अपडेट वर्जन के बाद यूजर्स को अपने आईआरसीटीसी आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने की जरूर नहीं होगी। AI-पावर्ड ई-टिकटिंग फीचर से IRCTC के बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की भी उम्मीद है। यह सुविधा आईआरसीटीसी की प्रति दिन ऑनलाइन टिकट बुकिंग क्षमता में भी सुधार करेगी। बता दें कि IRCTC ने बेंगलुरु स्थित CoRover Pvt Ltd. नाम के एक स्टार्टअप की मदद से अक्टूबर 2018 में Ask Disha प्लेटफॉर्म विकसित किया है।

मिलेगी ये सुविधा

मिलेगी ये सुविधा

आस्क दिशा 2.0 की मदद से यात्री वॉयस कमांड से टिकट बुक कर सकेंगे। इसी के साथ ग्राहकों अपने टिकट रद्द करने और यहां तक कि रद्द किए गए टिकटों की वापसी की स्थिति की जांच करने में भी सक्षम करेगा। यूजर्स अपना पीएनआर स्टेटस भी पूछ सकते हैं। यात्री अपनी ट्रेन यात्रा के लिए बोर्डिंग और डेस्टिनेशन स्टेशन भी बदल सकेंगे। यात्री आईआरसीटीसी के चैटबॉट आस्क दिशा 2.0 से दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिंदी में सवाल पूछ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+