दुनिया का सबसे बड़ा रिक्रूटमेंट टेस्ट,1.2 लाख रेलवे की नौकरियों के लिए आए 2.37 करोड़ आवेदन
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए तैयारियां जोरों पर है। नोएडा के सेक्टर 62 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आईओन डिजिटल जोन बिल्डिंग में दुनिया के सबसे बड़े रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए सबसे बड़ा एक्जाम सेंटर तैयार हो रहा है। रेलवे के इस रिक्रूटमेंट टेस्ट में अब तक 2.37 करोड़ आवेदकों ने आवेदन किया है। रेलवे ने 1.27 लाख पदों के लिए आवेदन जारी किया, जिसके लिए 2.37 करोड़ लोगों ने अप्लाई किया है।

दुनिया का सबसे बड़ा रिक्रूटमेंट टेस्ट
रेलवे के इस रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए 2.37 करोड़ छात्रों ने अप्लाई किया है, जिसमें से 1.9 करोड़ लोग, 62,907 छात्र ग्रुप डी पोस्ट के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे। इस ग्रुप में केबिनमैन, कीमैन, फीटर, लीवरमैन, गैंगमैन, प्वाइंट्समैन, पोर्टर, हेल्पर, स्वीचमैन, ट्रैकमैन और वेल्डर के लिए भर्ती होनी है। इसके लिए तैयारियों जोरों पर है।

तीन शिफ्ट में ऑनलाइन टेस्ट
इस विशाल रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए टेस्ट भी तीन शिफ्ट में होंगा। तीन शिफ्ट में ऑनलाइन टेस्ट होंगे। हर शिफ्ट में डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 3,450 छात्र हिस्सा लेते हैं। रेलवे ने इस परीक्षा के लिए देश के 116 शहरों में 400 एक्जाम सेंटर बनाए हैं। ये परीक्षा एक महीने चलने वाली है, जिसमें लगभग पांच लाख छात्र परीक्षा देंगे। रेलवे ने इसके लिए 100 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से 15 गुणा ज्यादा आवेदन
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए 2.37 आवेदनों की संख्या 2018 में सीबीएसई के 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या का 15 गुणा है। रेलवे ने अपने खाली पड़े पदों को भरने के लिए ये आवेदन जारी किया है। इस बार रेलवे ने दो लाख रिक्त जगहों को भरने के लिए आवेदन बुलाए हैं। रेलवे में नौकरी के लिए आवेदकों की बाढ़ आ गई है। जिसे दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा नियुक्ति स्कीम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications