Indian Railway: क्या होता है PQ? टिकट पर क्यों लिखा होता है PQWL? जानिए इसको विस्तार से
IRCTC इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी है। उसका नाम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन होता है, जिसका हेडऑफिस नई दिल्ली में स्थित है।

Kya Hota hai PQ: भारतीय रेल आम से लेकर खास तक के लोगों के जीवन का अभिन्न अंग है। इससे लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं, इंडियन रेलवे की पूरी कोशिश अपने यात्रियों को हर तरह से सुख-सुविधा देने की होती है। आपने अक्सर रेल के डिब्बों पर PQ और टिकट पर PQWL लिखा देखा होगा। लेकिन हममें से आधे लोगों को ये नहीं पता कि इसका मतलब क्या है और ये क्यों लिखा होता है?
तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं
दरअसल PQ का मतलब 'पूल्ड कोटा' होता है, जिसका अर्थ होता है कि यहां 8 फीसदी सीटें रिजर्व हैं। जो कि उन यात्रियों के लिए होते हैं जो शुरुआत से लेकर गंतव्य तक की यात्रा यानी कि लॉंग रूट की यात्रा करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप इस तरह से इसे समझ सकते हैं कि कोई गाड़ी दिल्ली से कोलकाता जा रही है, दिल्ली उसका पहला स्टेशन है, जहां से उसकी यात्रा शुरू हो रही है और कोलकाता इसका अंतिम स्टेशन है और इस बीच रास्ते में 6 स्टेशन पड़ रहे हैं।
PQWL टिकट वाले को ऐसे मिलती है सीट
जिसमें से चार नंबर पर ऐसा कोई प्रमुख स्टेशन है जहां से कोलकाता के लिए बहुत ज्यादा यात्री चढ़ते हैं। तो यहां तक के लिए रेलवे आठ फीसदी सीटें PQ में डाल देता है और इसके लिए 'पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट' निकालता है। अब इस बीच वाले चार नंबर के स्टेशन पर कोई यात्री कन्फर्म सीट को कैंसिल कर देता है तो रेलवे वो सीट PQWL टिकट वाले को आवंटित कर देता है।
कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
- सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर क्लिक करेंगे।
- सामने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक फार्म खुलेगा, जिसे कि आप भर दीजिए।
- वैरिफिकेशन के लिए अपने फोन नंबर या ईमेल आईडी पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा।
- इतना करने के बाद फिर से ऐप या वेबसाइड पर क्लिक करें।
- फिर अपनी यूजर और पासवर्ड डालकर अपना अकाउंट लॉग इन करें।
- इसके बाद यात्रा करने वाले स्टेशन का नाम, गंतव्य स्टेशन का नाम, यात्रा की तारीख भरें।
- आपके सामने ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी और आप उसमें जिस ट्रेन को चुनते हैं उस पर क्लिक करें।
- तुरंत ही टिकट विडों खुलेगी, जहां हर वर्ग की सीटें दिखाई देंगी।
- आप उसमें से अपने मन की सीट चुनिए और भुगतान कीजिए।
- इसके लिए आप पेटीएम, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
- टिकट बुक हो जाएगा और इसका मैसेज आपके मोबाइल और मेल पर आ जाएगा।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications