Tejas Express: 17 अक्टूबर से दौड़ेगी IRCTC की तेजस एक्सप्रेस, गुरुवार से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, सफर से पहले जान लें जरूरी बातें
Tejas Express: 17 अक्टूबर से दौड़ेगी IRCTC की तेजस एक्सप्रेस, कल से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, सफर से पहले जान लें जरूरी बातें
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की। इसके बाद रेलवे ने लॉकडाउन में अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों, छात्रों, पर्यटकों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। फिर जैसे-जैसे देश अनलॉक( Unlock) होता जा रहा है, रेलवे भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाता जा रहा है। रेलवे ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस को फिर से पटरी पर दौड़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद 17 अक्टूबर से IRCTC की तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर से दौड़ने लगेगी।

17 अक्टूबर से चलेगी तेजस एक्सप्रेस
फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने तेजस एक्सप्रेस( Tejas Express) को फिर से चलाने का फैसला किया है। दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को फिर से चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 17 अक्टूबर से ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी।

8 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
17 अक्टूबर से तलने वाली तेजस एक्सप्रेस के लिए 8 अक्टूबर से बुकिंग की शुरुआत हो रही है। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत पिछले साल की गई थी। पहली तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से नई दिल्ली के लिए चलाई गई थी। इस ट्रेन के संचालन, प्रबंधन की जिम्मेदारी IRCTC की है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन देश की पहली ऐसी ट्रेन हैं, जो लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा देती है।

यात्रियों को स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP) प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर जारी किया गया है, जिसका पालन करना आवश्यक होगा। जारी किए गए SOP के मुताबिक ट्रेन में हर सीट के बीच एक सीट को खाली छोड़ा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। वहीं तेजस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फेस मास्क या फेस कवर अनिवार्य होगा। तेजस से सफर करने वाले सभी यात्रियों के फोन में ‘आरोग्य सेतु' ऐप रखना अनिवार्य होगा। यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले कोविड-19 प्रोटेक्शन किट दिया जाएगा। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें सफर की इजाजत मिलेगी।

कैसे कर सकते हैं बुकिंग
IRCTC ने लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 17 अक्टूबर से तेजस का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। इसकी टिकटों की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हो गई। टिकट बुकिंग करने के लिए आपआईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर ई-टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के मोबाइल ऐप से भी टिकटों की बुकिंग की जा सकती है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications