Indian Railway: फेस्टिव सीजन में रेलवे ने दिया झटका, 1 अक्टूबर से महंगा हुआ ये टिकट, चुकानी होगी दोगुनी कीमत
Indian Railway: फेस्टिव सीजन में रेलवे ने दिया झटका, 1 अक्टूबर से महंगा हुआ ये टिकट, चुकानी होगी दोगुनी कीमत
नई दिल्ली। त्योहारों की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों पर लोग अपने घर-गांव जाते हैं, जिसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। टिकट की डिमांड बढ़ जाती है। स्टेशन छोड़ने और लेने जैसे कामों के कारण रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। यानी अब अगर आप किसी को लेने या छोड़ने के लिए स्टेशन जाते हैं तो आपको अपनी जेब और ढीली करने पड़ेगी। रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट सीधे दोगुने कर दिए हैं। यानी अब आपको 10 रुपए के बजाए 20 रुपए देकर प्लेटफॉर्म टिकट लेनी होगी।

महंगा हुआ प्लेटफॉर्म टिकट
रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। दक्षिण रेलवे ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। रेलवे ने कहा है कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम दोगुने किए जा रहे हैं और ये रेट 1 अक्टूबर से लेकर 31 जनवरी 2023 तक लागू होंगे। यानी 1 फरवरी 2023 से फिर आपको पुरानी दरों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने लगेंगे। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक त्योहारों के समय भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ये फैसला लिया गया है।

डबल हुए टिकट के दाम
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी और नोटिफिकेशन के मुताबिक दक्षिण रेलवे के 8 स्टेशनों पर अब 10 के बजाए 20 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे। रेलवे ने कहा है इससे न केवल स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि यात्रियों को भी सुविधा होगी। वो भी भीड़ से बच सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान भी रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम में बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये अस्थाई बढ़ोतरी है1 फरवरी 2023 से फिर से पुरानी दरों पर टिकट मिलने लगेंगे।

किन-किन स्टेशनों पर बढ़ा प्लेटफॉर्म टिकट का रेट
दक्षिण रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चेन्नई मंडल के आठ बड़े स्टेशनों चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, तांबरम, काटपाड़ी, चैंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लूर और अवाडी पर 1 अक्टूबर से 20 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications