अब भारत के अलावा इस देश में भी BHIM-UPI से कर सकेंगे पेमेंट
नई दिल्ली। BHIM-UPI Payment. भारत में पॉपुलर हो चुके भीम यूपीआई( BHIM-UPI) पेमेंट का इस्तेमाल अब आप विदेश में भी कर सकेंगे। भारत के अलावा अब भूटान( BHIM-UPI in Bhutan) में भी भीम यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मंगलवार, 13 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भीम यूपीआई पेमेंट ऐप को भूटान के लिए भी मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भूटान की वित्त मंत्री ने आज इसकी शुरुआत की। इसका लाभ देश के लोगों को मिलेगा। वित्त मंत्री द्वारा लॉन्च किए जाने के बाद अब लोग भारत के अलावा भूटान में भी भीम-यूपीआई( BHIM-UPI) के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।

कैसे कर सकते हैं BHIM-UPI का इस्तेमाल
भीम यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से BHIM ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद उससे अपने बैंक अकाउंट को रजिस्टर करने के बाद एक यूपीआई पिन सेट अप करना होगा। आपका मोबाइल नंबर ही आपका पेमेंट एंड्रेस होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से ट्रांससेक्शन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications