Airtel Payments Bank:बिना अकाउंट नंबर के किसी को भी भेज सकेंगे पैसे,जानें एयरटेल पेमेंट बैंक की नई सर्विस
नई दिल्ली। Airtel Payments Bank . एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस के तहत पेमेंट बैंक ( Payment Bank) के यूजर्स बिना बैंक खाता नंबर( Bank Account) जाने ही किसी को पैसे भेज सकते हैं। एयरटेल की नई सर्विस के तहत आपको अब किसी को भी पैसे भेजने के लिए बैंक खाता नंबर की जरुरत नहीं होगी, बल्कि अब आप सीधे मोबाइल नंबर( Mobile Number) डालकर ही किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने यूपीआई पेमेंट्स( UPI) के लिए पे-टू-कॉन्टैक्ट (Pay to Contact) सर्विस को शुरू की है।

Airtel Payments Bank: एयरटेल पेमेंट की नई सर्विस
एयरटेल पेमेंट बैंक( Airtel Payments Bank) ने अपनी इस नई सर्विस की जानकारी दी है, जिसके तहत अब ग्राहकों को किसी को भी पैसे भेजने( Money Transfer) करने के लिए बैंक अकाउंट( Bank Account) नंबर के बजाए मोबाइल नबंर( Mobile Number) की जरुरत पड़ेगी। यानी नई सर्विस के तहत अब आप अपने फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट में जाकर किसी भी मोबाइल नंबर पर पैसे भेज सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि इसके लिए पूरा प्रोसेस क्या और कैसे होगा।

How to sent Money : कैसे भेज सकेंगे मोबाइल नंबर से पैसे
एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को अब पैसे भेजने के लिए सिर्फ किसी भी शख्स के मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इसके लिए आपको एयरटेल पेमेंट बैंक ऐप( Airtel Payment Bank App) के भीम यूपीआई ( BHIM UPI) सेक्शन पर जाकर Pay Money - To Contacts पर क्लिक करना होगा। यानी ये पूरा प्रोसेस UPI पर आधारित है। आपको बता दें कि यूपीआई पेमेंट के दौरान हर यूजर का एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस ( Vertual Payment Address) तैयार होता है। आपको यूपीआई आईडी को अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा। जब भी आपको कोई पेमेंट करना चाहेगा, उसे आपका बैंक अकाउंट, बैंक का नाम या IFSC कोड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। बस आपका फोन नंबर ही काफी होगा।

इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप भी एयरटेल पेमेंट बैंक की इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास एक बैंक सेविंग्स अकाउंट ( Bank savings account) होना चाहिए। इस बैंक अकाउंट को आपको अपने यूपीआई( UPI) से लिंक करना होगा। सबसे खास बात की इस सर्विस का लाभ आप तभी उठा सकेंगे, जब आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो।












Click it and Unblock the Notifications