employees salary: बढ़ने वाली है भारतीय कर्मचारियों की सैलरी
भारतीय कर्मचारियों के लिए नव वर्ष खुशियों की बहार लेकर आने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल तक भारत के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यह बढ़ोतरी वर्ष 2015 में हो सकती है।

हाल ही जारी हुई ईसीए इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले वर्ष में भारत के कर्मचारियों की आय में दस से ज्यादा फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी पाकिस्तान और वियतनाम में होने वाली आय बढ़ोतरी के बाद सबसे ऐशिया में सबसे ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10.9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया में गत वर्षों से कर्मचारियों की सैलरी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है लेकिन अगले साल 2015 में कर्मचारियों की आय में उम्मीद से ज्यादा हाइक होने का अनुमान लगाया गया है।
भारत, चीन, पाकिस्तान, वियतनाम और जापान देशों पर आधारित रिपोर्ट में भारत में महंगाई पर भी चिंता जताई गई है। महंगाई ज्याद होने से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी में परेशानी आती है।












Click it and Unblock the Notifications