Indian Economy: विश्व बैंक ने फिर से घटाया भारत के GDP का अनुमान, 6.5% विकास दर का अनुमान
World Bank Cuts GDP भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ल्ड बैंक ने अपने अनुमान में परिवर्तन करते हुए विकास दर को घटाकर 6.5 फीसदी करने का फैसला किया है। वर्ल्ड बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर के अनुमान को तीसरी बार घटाते हुए इसे 6.5 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले जून 2022 में वर्ल्ड बैंक ने भारत का GDP 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए इसे गिराकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है।

वर्ल्ड बैंक ने इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF के साथ बैठक से पहले साउथ एशिया इकॉनमिक फोकस रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई अहम बातें साझा की गई है। इसी रिपोर्ट में भारत के विकास दर को घटाने की बात भी कही गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के अन्य देशों के मुकाबले भारत तेजी के साथ रिकवर कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। जैसे-जैसे कोरोना की रफ्तार थमने लगी है, अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण एशिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कोरोना की मार झेलने के बाद भी भारत पर कोई ज्यादा विदेशी कर्ज नहीं है।
वैश्विक मंदी की आहट के कारण अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन के संकेत दिखने लगे हैं। रिपोर्ट में इस स्लोडाउन के कारणों के बारे में बताते हुए कहा गया है कि हाई इनकम वाले देशों की अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इसके अलावा कड़े मौद्रिक नीति के चलते कर्ज महंगा होता जा रहा है। वर्ल्ड के अलावा आरबीआई ने भी अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक में भारत का विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications