क्रूड ऑयल का भारत में इमर्जेंसी स्टोरेज शुरू, ईरान ने भेजी 2.6 लाख टन की पहले खेप
नई दिल्ली। भारत ने देश में तेल का भंडारण शुरू कर दिया है। बुधवार को ईरान से भारत की पहली खेप देश में इंपोर्ट हुई। इसे स्टोर करने के लिए मंगलोर में कैपेसिटी डेवेलप की गई है। इसके साथ ही भारत परमाणु ईंधन भी जमा कर रहा है।

भारत ने मंगलोर, पदूर और विशाखापट्टनम को ऑयल स्टोरेज के लिए फिक्स किया है। मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की मानें तो कंपनी को ईरान से क्रूड ऑयल की पहली खेप प्राप्त हो चुकी है।
कंपनी ने बताया कि 2.60 लाख टन वलनर ईरान मिक्स क्रूड का यह पहला पार्सल विशालकाय क्रूड करियर (वीएलसीसी), एमटी डीनो में आया है। इस क्रूड को टेस्टिंग के लिए अंडरग्राउंड मंगलोर कैवर्न में भरा जा रहा है।

मंगलोर और पदुर में 53.3 लाख टन क्षमता वाली स्ट्रैटेजिक क्रूड ऑयल स्टोरेज क्षमता विकसित की गई है। जब कभी भारत में बाहर से तेल सप्लाई बाधित होगी तब इस स्टोरेज से तेल निकालकर इस्तेमाल किया जाएगा। क्रूड ऑयल के स्टोरेज संबंंधी व्यवस्था का प्रबंधन आईएसआरपीएल करेगा।












Click it and Unblock the Notifications