Oxfam Survey Report: भारत के 1% लोगों के पास 73 % लोगों से ज्यादा दौलत
Recommended Video

नई दिल्ली। आज देश के पीएम मोदी भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने की बात कर रहे हैं, जिसके चलते उनका 'दावोस सम्मेलन' में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है लेकिन आर्थिक मंच के इस सम्मेलन के ठीक पहले एक चौंकाने वाला सच एक सर्वे के जरिए सामने आया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1 फीसदी लोग सबसे अमीर हैं इनके पास देश के 73 प्रतिशत लोगों की आय से भी ज्यादा पैसा है।

भारत के 67 प्रतिशत अब भी गरीबी रेखा के नीचे
यही नहीं सर्वे रिपोर्ट ये भी कहती है कि भारत के 67 प्रतिशत अब भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। इन 67 प्रतिशत लोगों में मात्र एक प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिनकी आय में मामूली बढो़त्तरी हुई है।

दुनिया भर की कुल आबादी में 3.7 फीसदी लोग सबसे गरीब
ये तो इंडिया का हाल है लेकिन विश्व स्तर की बात करें तो ये सर्वे रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि पूरी दुनिया भर की कुल आबादी में 3.7 फीसदी लोग सबसे गरीब हैं और दुनिया भर में 1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनके पास कुल 82 फीसदी लोगों की आय से भी ज्यादा पैसा है लेकिन इनकी इनकम में बीते एक साल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

हर दो दिन में एक अरबपति पैदा हुआ
पूरी दुनिया में सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों के पास लगभग 50 फीसदी पैसा है। 2017 में अरबपतियों की संख्या बढ़ी है, सर्वे के मुताबिक दुनिया में हर दो दिन में एक अरबपति पैदा हुआ है।

सामान्य वर्कर्स के वेतन की तुलना में 6 गुना ज्यादा अाय
2010 के बाद से अरबपतियों की सम्पत्ति में सालाना औसतन 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया, जो सामान्य वर्कर्स के वेतन की तुलना में 6 गुना ज्यादा है।

ऑक्सफैम फोरम
ये सर्वे पेश किया है ऑक्सफैम फोरम ने, जो हर साल 'दावोस सम्मेलन' से पहले अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करता है। वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम की बैठक में इस रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications