2030 तक अमेरिका को पछाड़कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: रिपोर्ट
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार का दौर जारी है। इस सुधार का असर विश्वस्तर पर देखने को मिल रहा है। साल 2030 में दुनिया के 10 बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत दूसरे पायदान पर दिखाई दे रहा है।स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अपनी रिपोर्ट में साल 2030 में दुनिय़ा के 10 बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों का ग्राफ तैयार किया है, जिसमें भारत को दूसरा स्थान मिला है। सबसे खास बात कि इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की रफ्तार पकड़ती जीडीपी साल 2030 तक अमेरिका को पछाड़कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अपनी रिपोर्ट में जीडीपी ग्रोथ की लॉग टर्म भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी के मुताबिक 2020 में चीन विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। डीजीपी और पावर एक्सचेंज रेट के बल पर चीन विश्व की सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी, जबकि अमेरिका को पछाड़कर भारत दूसरा पायदान हासिल कर लेगा। वहीं इंडोनेशिया टॉप 5 के लिस्ट के बाहर होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी हो सकती है, जबकि चीन की जीडीपी रफ्तार 5 प्रतिशत की रफ्तार से 2030 तक बढ़ेगी। ग्लोबल जीडीपी में एशिया का शेयर पिछले साल 28 प्रतिशत रहा, जो साल 2010 में 20 प्रतिशत से बेहतर था। ये साल 2030 तक 35 प्रतिशत कर बढ़ने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications