Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत पर बढ़ रहा है विदेशी कर्ज, 2021 के मुकाबले 8.2% का इजाफा

नई दिल्ली। भारत पर विदेशी कर्ज लगातार बढ़ रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक भारत पर विदेशी कर्ज एक साल में 8.2 फीसदी बढ़ गया है। मार्च, 2022 के अंत में इन आंकड़ों को देखा जाए तो 2021 की तुलना में 8.2 फीसदी बढ़कर 620.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

 Indias external debt grew by 8.2% from March 2021 currently at US$ 620.7 billion as of the end of March 2022.

भारत पर विदेशी कर्ज में लगातार इजाफा हो रहा है। विदेशी कर्ज में 53.2 फीसदी हिस्सा अमेरिकी डॉलर के रूप में है, जबकि भारतीय रुपए के रूप में देय कर्ज 31.2 फीसदी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में देखें तो मार्च, 2022 के अंत में इसका आकार 620.7 अरब डॉलर था, जबकि 2021 में 573.7 अरब डॉलर था। जीडीपी की तुलना में विदेशी कर्ज 19.9 फीसदी था।

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश का दीर्घावधि कर्ज 499.1 अरब डॉलर का है, जबकि अल्पावधि कर्ज 121.7 अरब डॉलर है। वहीं सॉवरेन कर्ज 130.7 अरब डॉलर और गैर-सॉवरेन कर्ज 490.0 अरब डॉलर रहा है। जीडीपी की तुलना विदेशी कर्ज 19.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 21.2 प्रतिशत था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+