वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, वित्त वर्ष 2023 में बिगड़ सकता है चालू खाता घाटा

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, वित्त वर्ष 2023 में बिगड़ सकता है चालू खाता घाटा

नई दिल्ली। मंदी की आशंकाओं के बीच एक भारत के लिए एक और चिंता की खबर है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023 में भारत का चालू खाता घाटा बढ़ सकता है। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अगर देश में महंगाई का ग्राफ नीचे नहीं आया या वस्तुओं की कीमतों में निरंतर और सार्थक कमी नहीं आती है, तो भारत के चालू खाता चिंता बढ़ा सकता है।

 Indias current account deficit expected to deteriorate in FY23: Finance Ministry report
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय चालू खाता घाटा के बिगड़ने की उम्मीद है। महंगाई पर लगाम लगने से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन भारत के चालू खाते के घाटे को कम करने के लिए महंगाई में बड़ी गिरावट की जरूरत है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल-जून 2022 की अवधि में 45.18 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं रुपए की कीमत में आई गिरावट आयातित वस्तुओं की कीमतों में तेजी आई है। रुपए में गिरावट का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा है। जनवरी 2022 से अब तक बारत का विदेशी मुद्रा भंडार 34 बिलियन डॉलर तक गिर चुका है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+