अप्रैल-अक्टूबर 2021 में निर्यात में तगड़ा उछाल, बीते साल के मुकाबले 54 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली, 1 नवंबर: इस साल अप्रैल से अक्टूबर में भारत के व्यापारिक निर्यात यानी मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में तगड़ा उछाल आया है। भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अक्टूबर 2021 में भारत का व्यापारिक निर्यात 232.58 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा है। इसी समयावधि में बीते साल यानी अप्रैल-अक्टूबर 2020 में ये 150.53 बिलियन डॉलर था। ऐसे में बीते साल के मुकाबले इस साल देश के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 54.51 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वहीं 2019 में अप्रैल-अक्टूबर के बीच 185.4 बिलियन डॉलर का निर्यात था। ऐसे में 2019 के मुकाबले इस साल करीब 25 फीसदी ज्यादा है।

हस्तशिल्प निर्यात में भी बढोतरी
केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने बीते हफ्ते देश के हस्तशिल्प निर्यात को लेकर भी जानकारी दी थी। मंत्रालय के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों यानी अप्रैल-सितंबर के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 60 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान हस्तशिल्प निर्यात 15,995.73 करोड़ रुपए रहा है। बीते साल के अप्रैल से सितंबर के समय की तुलना करें तो पिछले वर्ष की तुलना में ये 60.34 फीसदी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications