Merchandise Export: दिसंबर, 2020 में देश के निर्यात में आई गिरावट, व्यापार घाटा बढ़ा

नई दिल्ली। साल, 2020 के आखिरी महीने दिसंबर में भारत के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट (Merchandise Export) यानी निर्यात में गिरावट आई है। हालांकि ये गिरावट बड़ी नहीं है। दिसंबर में निर्यात में 0.80 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई है। वहीं आयात में दिसंबर में 7.6 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, आयात में सबसे ज्यादा 8.42 फीसदी की वृद्धि नॉन-ऑइल, नॉन-जेम्स और आभूषणों में देखी गई है।

India merchandise export fall 0.80 percent in December 2020 increment of 7.6 percent in imports

देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में 26.89 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया है। निर्यात में यह गिरावट पेट्रोलियम चमड़े और समुद्री उत्पादों में गिरावट के चलते दर्ज की गई। वहीं आयात दिसंबर में 7.6 फीसद बढ़कर 42.6 बिलियन डॉलर हो गया है। ऐसे में दिसंबर महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 15.71 बिलियन डॉलर हो गया है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि इस प्रकार भारत दिसंबर 2020 में 15.71 बिलियन अमरीकी डॉलर के व्यापार घाटे के साथ एक शुद्ध आयातक है, जो 12.49 बिलियन अमरीकी डॉलर के व्यापार घाटे के मुकाबले 25.78 प्रतिशत अधिक है।

दिसंबर 2019 में निर्यात 27.11 बिलियन डॉलर रहा था, जबकि आयात 39.5 बिलियन डॉलर रहा था। वहीं बीते महीने यानी, नवंबर 2020 में भारत का निर्यात नौ फीसदी गिरकर 23.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर 9.96 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+