भारत से Bitcoin के लिए अच्छी खबर, परिसंपत्ति वर्ग के रूप में मिल सकती है मंजूरी
नई दिल्ली, 12 जून। एल सल्वाडोर के बिटकॉइन की वैध मुद्रा के रूप में मान्यता देने के बाद अब डिजिटल टोकन को लेकर भी भारत से भी उम्मीद भरी खबर आ रही है। क्रिप्टो इंडस्ट्री के जानकारी के मुताबिक भारत जल्द ही बिटकॉइन को एक परिसंपत्ति के रूप में वर्गीकृत कर सकता है।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार वर्चुअल करेंसी के खिलाफ अपनाए गए रुख को बदल रही है और जल्द ही भारत में बिटकॉइन को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में वर्गीकृत करने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) बिटकॉइन के परिसंपत्ति वर्ग के रूप में वर्गीकरण के बाद क्रिप्टोकरेंसी के लिए नियमों की देखरेख करेगा।
संसद में पेश हो सकता है विधेयक
भारतीय क्रिप्टो उद्योग भी वित्त मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है और उद्योग के सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय में एक विशेषज्ञ पैनल इस मामले का अध्ययन कर रहा है। संभावना है कि मानसून सत्र के दौरान सरकार क्रिप्टोकरेंसी विनियमन पर विधेयक संसद में पेश कर सकती है।
हालांकि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दोहराया है कि डिजिटल मुद्राओं पर सरकार को अभी भी प्रमुख चिंताएं बताई गई हैं।
इंडियाटेकडॉटओआरजी के एक श्वेत पत्र से पता चलता है कि वैकल्पिक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में भारत द्वारा बिटकॉइन को अपनाना अधिक यथार्थवादी है। डिजिटल करेंसी में तेजी से होने वाला उतार-चढ़ाव के चलते इसे नियमित रूप से पेमेंट सिस्टम के रूप में उपयोग को लेकर आशंका जताई जाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications