भारत का निर्यात अपने उच्चतम स्तर 417.81 बिलियन डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली, 05 अप्रैल। भारत ने निर्यात के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत का निर्यात अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारत के निर्यात में 43.18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढोत्तरी के साथ भारत का निर्यात अपने उच्चतर स्तर 417.81 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा 31 मार्च 2022 तक का है। हालांकि इस दौरान भारत का आयात अभी भी निर्यात की तुलना में अधिक है और यह 610.22 बिलियन डॉलर का है, जिसके चलते देश को 191.41 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा हुआ है। भारत सरकार की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके अुसार वित्त वर्ष 2021-22 में निर्यात 43.18 फीसदी यानि 291.81 बिलियन डॉलर बढ़ा है जबकि 2020-21 में इसमे 33.33 फीसदी यानि 313.36 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई थी।

देश में पहली बार मासिक निर्यात 40 बिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंचा है। मार्च 2022 में निर्यात 40.38 बिलियन डॉलर का था जोकि मार्च 2021 की तुलना में 14.53 फीसदी अधिक है। 2021 मार्च में निर्यात 35.26 बिलियन डॉलर का था। वहीं मार्च 2020 की बात करें तो उस वक्त निर्यात 21.49 बिलियन डॉलर का था। 31 मार्च 2022 तक वित्त वर्ष में आयात 610.22 बिलियन डॉलर का रहा है, जबकि2019-200 में यहा 474.71 बिलियन डॉलर था। मार्च 2022 में गैर पेट्रोलियम का निर्यात मार्च 2022 में 33 बिलिनय डॉलर का था जोकि पिछले साल की तुलना में 4.28 फीसदी अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत ने सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका के साथ किया है। अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर संयुक्त अरब अमीरात है, तीसरे नंबर पर चीन, चौथे पर बांग्लादेश, पांचवे पर नीदरलैंड है। पीएम मोदी ने भारत की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हा कि यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मील का पत्थर है। बता दें कि भारत ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट, ज्वेलरी, केमिकल पदार्थ और इंजीनियरिंग के सामान का बड़ी मात्रा में निर्यात किया, जिसकी वजह से देश इस कीर्तिमान पर पहुंचा है।









Click it and Unblock the Notifications