भारत का नंबर 1 अमीर कौन: रईसी की लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में से कौन आगे?

भारत का नंबर 1 अमीर कौन: रईसी की लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में से कौन आगे?

नई दिल्ली। भारत में अमीरों की लिस्ट में उठापटक जारी रहती है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire's Index) के मुताबिक एक बार फिर से अमीरों की लिस्ट में उलटफेर हो गया है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर से ऊपर चढ़ गए हैं तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी नीचे खिसक गए हैं। आपको बता दें कि गौतम अडानी इस महीने वह इस लिस्ट में तीन अरबपतियों को पछाड़ चुके हैं। मुकेश अंबानी, अमेरिका के लैरी एलिसन और स्टीव बाल्मर से वो आगे निकल गए हैं।

 ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में किस नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में किस नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। अडानी के पास 109 अरब डॉलर की संपत्ति हैं और इसके साथ वो न केवल मुकेश अंबानी से आगे नियम गए बल्कि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति में 9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पूरे साल में उनके नेटवर्थ में 32.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

 अडानी-अंबानी की संपत्ति में कितने का फासला

अडानी-अंबानी की संपत्ति में कितने का फासला


देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। शेयरों में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 83.8 करोड़ डॉलर की कमी आई है। इस गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 97.7 अरब डॉलर रह गई है। वहीं देस के दो बड़े अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में अब 11.3 अरब डॉलर का फासला आ चुका है।

 200 अरब डॉलर के पार अडानी समूह का बाजार पूंजीकरण

200 अरब डॉलर के पार अडानी समूह का बाजार पूंजीकरण

गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप ने नई उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। ऐसा करने वाली ये देश की तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा और रिलायंस ने इस आंकड़े के पार किया है। आपको बता दें कि अडानी समूह की 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। कंपनी के शेयर अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। बुधवार को अडानी ग्रुप के पांच कंपनियों के शेयर में बड़े उछाल देखे गए, जिसके कारण कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर को पार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+