Apple Import: भारत सरकार ने सेब के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, रखी ये शर्त
भारत सरकार ने सेब के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि अगर सेब का दाम 50 रुपए प्रति किलो से कम है तो इसका निर्यात नहीं किया जा सकता है।

Apple Import: भारत सरकार ने सोमवार को सेब के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। अगर सेब के दाम 50 रुपए प्रति किलोग्राम से हैं तो सेब का निर्यात नहीं किया जा सकता है। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है।
डीजीएफटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर सेब के दाम 50 रुपए प्रति किलोग्राम से कम हैं तो इसके निर्यात पर फिर यह कहीं भी हो, प्रतिबंध रहेगा। हालांकि भूटान में निर्यात पर यह लागू नहीं होगा।
बता दें कि 2023 में भारत ने 296 मिलियन यूएस डॉलर के सेब का निर्यात किया है, जबकि 2022 में 385.1 मिलियन यूएस डॉलर के सेब का निर्यात किया गया था।
भातर सेब का निर्यात मुख्य रूप से अमेरिका, ईरान, ब्राजील, यूएई, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड में करता है।
गौर करने वाली बात है कि अगर सेब का दाम 50 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक है तो इसके निर्यात में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि आखिर किस वजह से 50 रुपए किलोग्राम से कम होने पर सेब के निर्यात को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications